Thursday, April 18, 2024
Advertisement

'नागिन 3' जल्द होगा ऑफएयर, 'कवच 2' लेगा उसकी जगह!

एकता कपूर के शो 'नागिन 3' (Naagin 3) के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह शो फरवरी में खत्म हो सकता है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 11, 2019 17:07 IST
 Naagin 3- India TV Hindi
Naagin 3

एकता कपूर के शो 'नागिन 3' (Naagin 3) के फैंस के लिए बुरी खबर है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, शो फरवरी में खत्म हो जाएगा और उसकी जगह एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'कवच 2' आएगा। अभी 'कवच 2' के लिए ऑडिशन चल रहे हैं। 'नागिन 3' में अनिता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, रजत टोकस और पर्ल वी पुरी लीड रोल में हैं।

'नागिन 3' टीआरपी चार्ट में हमेशा अच्छी जगह बनाता था। इस हफ्ते यह शो चौथे नम्बर पर था। 'नागिन' के पिछले दो सीजन भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे। पिछले दो सीजन में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थीं।

पोर्टल के मुताबिक, शो में माहिर (पर्ल) की तीसरी बार शादी होगी। सेट से शादी की तस्वीरें वायरल हुई हैं। शो में मृणाल देशराज, अदिती शर्मा, संगीता चौहान और माया सलारिया की नई एंट्री होगी। रहस्यमयी परिस्थितियों के बीच पर्ल और अदिती की शादी हो जाएगी।

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच कोलकाता में रद्द हुआ 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का शो

जानते हैं फिल्मी सितारों से मिलकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement