Friday, March 29, 2024
Advertisement

अब मुंबई पुलिस ने भी डेजी शाह को 'रेस 3' वाले डायलॉग के लिए किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने जितनी धूम मचाई है उतना ही ये ट्रेलर ट्रोल भी हो रहा है, और सबसे ज्यादा ट्रोल हो रही हैं डेजी शाह।\

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 23, 2018 16:52 IST
डेजी शाह- India TV Hindi
डेजी शाह

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने जितनी धूम मचाई है उतना ही ये ट्रेलर ट्रोल भी हो रहा है, और सबसे ज्यादा ट्रोल हो रही हैं डेजी शाह। ट्विटर पर फैंस अलग-अलग पोस्ट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसी बात का फायदा उठाया है मुंबई पुलिस ने। हालांकि उन्होंने इस डायलॉग से कुछ भला करने को सोचा है।

मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें डेजी शाह की तस्वीर बनी है। तस्वीर के साथ लिखा है- जब कोई आपसे आपके पर्सनल डीटेल्स के बारे में ऑनलाइन पूछे, तो जवाब दो- माय डेटा इज माय डेटा, नन ऑफ योर डेटा।

साथ ही कैप्शन में मुंबई पुलिस ने सलाह दी है कि, अपने डेटा की सुरक्षा का ध्यान दें, इसे किसे से शेयर ना करें वरना वो आपका फायदा उठा लेगा। रेस ऑफ सेफ्टी।

मुंबई पुलिस का ये तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें, सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह बॉबी देओल, साकिब सलीम और अनिल कपूर की फिल्म ‘रेस 3’ ईदे के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement