Thursday, April 18, 2024
Advertisement

मिलिंद सोमन ने की शादी के बाद पत्नी के साथ मिलकर किया ये अच्छा काम, हो रही है तारीफ

पिछले हफ्ते 22 अप्रैल को एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन शादी के बाद एक बार फिर से मिलिंद चर्चा में आए हैं। दरअसल इस बार उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: April 26, 2018 9:02 IST
मिलिंद सोमन- India TV Hindi
Image Source : PTI मिलिंद सोमन

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते 22 अप्रैल को एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी कर ली। 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने की वजह से उनकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी। अब शादी के बाद एक बार फिर से मिलिंद चर्चा में आए हैं। दरअसल इस बार उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है कि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अंकिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अंकिता के साथ पौधा लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वो अपनी शादी में आए हर मेहमान के नाम का एक पौधा लगाएंगे। मिलिंद अब तक 11 पौधे लगा चुके हैं। मिलिंद सोमन ने पौधा लगाकर एक मिसाल पेश की है। यहां देखिए तस्वीर...

मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। वो 52 की उम्र में भी रोज दौड़ते हैं। सिर्फ मिलिंद ही नहीं उनकी मां भी उनके साथ दौड़ चुकी हैं। शादी की रस्मों के दौरान मिलिंद अपनी वाइफ अंकिता के साथ भी दौड़े थे।

पहले अंकिता के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में आखिर दोनों के दिल में प्यार देखकर घरवाने मान गए। शादी से चंद दिनों पहले खबरें आई थीं कि मिलिंद की गर्लफ्रेंड अंकिता ने लॉटरी लगने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। लेकिन उन्होंने एक तस्वीर शेयर करके अफवाहों को हवा देने से रोक लिया।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement