Friday, April 26, 2024
Advertisement

यो यो हनी सिंह ने शेयर किया 'मखना' का मेकिंग वीडियो!

 हनी सिंह का कमबैक गीत 'मखना' 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 19, 2018 20:29 IST
yo yo honey singh- India TV Hindi
yo yo honey singh

मुंबई: म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह अपने नए गीत मखना के रिलीज के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। मखना का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और हनी सिंह के प्रशंसक बेसब्री से इस गाने की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है। जहाँ एक तरफ गीत के ट्रेलर के बाद प्रशंसक उत्सुक है, वही यो यो हनी सिंह ने गीत का बीटीएस वीडियो रिलीज कर के उत्साह बढ़ा दिया है।

यो यो हनी सिंह न केवल अपने गायन, आकर्षक धुन और लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं, बल्कि किलर मूव्स के लिए भी प्रसिद्ध है जो लोगों के दिमाग में गहरी छाप छोड़ देते हैं। मखना के डांस रिहर्सल वीडियो के साथ, प्रशंसक मजेदार डांस मूव्स के साथ एक और दिलचस्प ट्रैक की उम्मीद कर सकते है।

 यो यो हनी सिंह इससे पहले भी कई हिट के साथ हमारा मनोरंजन कर चुके है और अब मखना के साथ दोनों एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। हनी सिंह का कमबैक गीत 'मखना' 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement