Thursday, March 28, 2024
Advertisement

आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने शेयर किया 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक

आदित्य रॉय कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थ डे पर 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 16, 2019 22:30 IST
Aditya roy kapur first look from malang- India TV Hindi
'मंलग' से आदित्य रॉय कपूर का पहला लुक

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'मलंग' से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। मेकर्स ने एक फोटो शेयर की है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी साथ में नजर आ रहे हैं।

फोटो में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी गोवा में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही आदित्य के सिक्स पैक एब्स नजर आ रहे हैं।

मलंग में आदित्य और दिशा के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 पर रिलीज होगी।

'मलंग' को मोहित सुरी डायरेक्ट, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement