Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Make Joke Of का नया वीडियो आया सामने, इस बार हुई है भूत की एंट्री

यह वीडियो- पद्दी बीमार नाम से है। महज आधे घंटे के अंदर वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: December 20, 2017 15:42 IST
make joke of- paddi bimar hai - India TV Hindi
make joke of- paddi bimar hai

नई दिल्ली: बीते दिनों इंटरनेट पर सबसे ज्यादा जिस यूट्यूब चैनल के वीडियोज की चर्चा हुई है वो ‘मेक जोक ऑफ’ की ही हुई है। ठेठ यूपी और खासकर कानपुर की बोलचाल वाले ये वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस यू-ट्यूब चैनल ने सिर्फ 12 वीडियो ही डाले हैं लेकिन इनके सब्सक्राइबर की संख्या 15 लाख के करीब है। अब मेक जोक ऑफ ने एक नया वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो- पद्दी बीमार नाम से है। महज आधे घंटे के अंदर वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पद्दी बीमार है नाम के इस वीडियो में इस बार भूत की एंट्री हुई है। डॉक्टर और मरीज वाले वीडियो तो आपने पहले भी देखे होंगे लेकिन इस वीडियो में मरीज को कोई बीमारी नहीं बल्कि भूत का साया होता है। एक एंग्री डॉक्टर कैसे इसे हैंडल करते हैं, यही इस वीडियो में हैं।

इससे पहले मेक जोक ऑफ के वीडियो- चाचा के पटाखे, एंग्री बाबा और मकान मालिक जैसे वीडियो काफी मशहूर हुए थे। चाचा के पटाखे को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। जो अपने आप में ही काफी बड़ी बात है। 

यहां देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement