Friday, March 29, 2024
Advertisement

'करीब करीब सिंगल' एक्ट्रेस से ठगे 3 लाख, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ईशा ने बॉलीवुड में 2005 में 'किसना' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय थे।

IANS Written by: IANS
Published on: September 20, 2019 6:45 IST
Isha Sharvani- India TV Hindi
Isha Sharvani

नई दिल्ली: खुद को ऑस्ट्रेलिया का कर (टैक्स) अधिकारी बताकर बॉलीवुड फिल्म 'लक बाई चांस' की अभिनेत्री ईशा शरवानी को ठगने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईशा ने बॉलीवुड में 2005 में 'किसना' फिल्म से डेब्यू किया था।

दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) के अनुसार, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर क्राइम यूनिट (साईपैड) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुद को ऑस्ट्रेलियाई कर विभाग का अधिकारी बताकर जानी मानी प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अभिनेत्री ईशा शरवानी को ठग लिया। ईशा इस समय ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रह रहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "आरोपियों ने उनसे वेस्टर्न यूनियन और आरआईए मनी ट्रांसफर के माध्यम से 5,700 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग तीन लाख रुपये) ट्रांसफर करवाए।"

ईशा ने बॉलीवुड में 2005 में 'किसना' फिल्म से पदार्पण किया था। फिल्म में उनके साथ विवेक ओबेरॉय थे।

इसके बाद उन्होंने 'गुड बॉय बैड बॉय', 'डेविड' और 'करीब करीब सिंगल' समेत कई फिल्मों में काम किया।

Also Read:

Birthday Special: महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ शादी के लिए बदला था धर्म, परवीन बॉबी से भी रह चुका है अफेयर

अमिताभ बच्चन के बाद मुंबई मेट्रो की तारीफ करने पर अब विवादों में फंसे अक्षय कुमार

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement