Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

'लवरात्रि' हमेशा दिल के करीब रहेगी : आयुष शर्मा

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने कहा कि फिल्म 'लवरात्रि' हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 14, 2018 22:43 IST
लवरात्रि- India TV Hindi
Image Source : PTI लवरात्रि

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने कहा कि फिल्म 'लवरात्रि' हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी। 'लवरात्रि' से आयुष बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। आयुष ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "यह फिल्म हमेशा हमारे दिल के करीब रहेगी। उम्मीद करता हूं कि आपको लवरात्रि का टीजर पसंद आए।"

फिल्म का टीजर बुधवार को रिलीज हुआ है, जिसकी शुरुआत सलमान खान की आवाज से होती है। टीजर को साझा करते हुए सलमान ने ट्वीट किया, "आइए, प्यार में खो जाइए।"

इस फिल्म के निर्देशक नवोदित अभिराज मीनावाला हैं। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स कंपनी बना रही है। 'लवरात्रि' में वरीना हुसैन भी नजर आएंगी। यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement