Friday, March 29, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News November 16: दीपिका-रणवीर की पहली तस्वीर से अर्जुन-मलाइका की पार्टी तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News November 16: आज बॉलीवुड के गलियारों में कौन-कौन सी न्यूज है खास, यहां पढ़िए...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 16, 2018 19:25 IST
Latest Bollywood News November 16 - India TV Hindi
Latest Bollywood News November 16 

Latest Bollywood News November 16: बॉलीवुड की दुनिया में आज क्या-क्या हुआ और क्या होने वाला है, ये सारी खबरें हम आपको एक ही जगह दे रहे हैं, सबसे पहले शुरुआत करते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खबर से। दीपिका और रणवीर अब हस्बैंड वाइफ बन चुके हैं। दोनों ने कल शादी की तस्वीर शेयर की, तस्वीर देखकर हर  कोई दीवाना हुआ जा रहा है। हर कोई इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहा है। दीपिका और रणवीर अभी इटली में ही हैं, कल दोनों वहां से निकलेंगे, 18 को यह शादीशुदा जोड़ा भारत पहुंच जाएगा। दुल्हन के स्वागत के लिए रणवीर सिंह का घर दुल्हन की तरह सज चुका है।

रितिका भावनानी ने भाई रणवीर सिंह और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए प्लान किया ये सरप्राइज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द इटली से भारत लौट सकते हैं। मुंबई लौटने के बाद रणवीर के खार स्थित घर में उनका और दीपिका का गृह प्रवेश होगा और इसके लिए उनका घर अच्छी तरह से सज भी गया है। घर को लाइट और सफेद फूलों से सजाया गया है। सफेद फूल दीपिका को बहुत पसंद है।

2.0 के लिए ऐसे तैयार होते थे अक्षय कुमार, करण जौहर ने शेयर किया Making Video

अक्षय कुमार, रजनीकांत और ऐमी जैक्सन स्टारर 2.0 में अक्षय निगेटिव रोल में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने पहले ही कहा था कि इतना मेकअप उन्होंने आज तक अपने पूरे करियर में नहीं किया। अब उनके तैयार होने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पता चलता है कि उन्हें तैयार होने में कितनी मेहनत लगती थी और टीम कैसे मिलकर फिल्म के लिए उनका लुक बनाती थी।

शादी के बाद फिल्मी हुए दीपिका के ससुर, बहू को मारा ये डायलॉग

रणवीर के पिता जगजीत भवनानी ने बहू दीपिका को शादी की बधाई बॉलीवुड अंदाज में ही दी। रणवीर के पिता ने अपने बेटे और बहू को शादी की बधाई देते हुए कहा कि अब 'ये दीवानी तो भगवानी की हो गई।' उन्होंने यह बात रणवीर और दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी हो गई' का इस्तेमाल करते हुए कही।

करोड़ों में है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की स्टनिंग इंगेजमेंट रिंग

दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। इस रिंग का मॉडल बिल्कुल अलग है। आमतौर में अंगूठियों का शेप गोल डिजाइन में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ तक की है। दीपिका ने अपनी सारी उंगलियों में रिंग पहन रखी है, सारी ही अंगूठियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका का ब्राइडल कलेक्श बहुत खास है, वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनकी चुनरी भी काफी आकर्षक है, चुनरी में सौभाग्यवती भव: लिखा नजर आ रहा है।

7 साल की हुई आराध्या बच्चन, पापा और दादा ने इस तरह से दी बधाई 

ज बच्चन फैमिली के लिए खास दिन हैं। आज उनके घर की लाडली 7 साल की हो गई है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी का आज जन्मदिन हैं। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। इस अवसर आप पापा अभिषेक और दादा अमिताभ बच्चन ने आराध्या को कुछ अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें शेयर करके और एक पोस्ट लिखकर आराध्या लको जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करके बधाई दी है।

दीपिका के बाद अब प्रियंका की है दुल्हन बनने की तैयारी, शादी की तैयारियां देखने आज पहुचेंगी जोधपुर

इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हुई हैं। रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका शादी की तैयारियों का जायजा लेने जोधुपर जा सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका के साथ उनके सास-ससुर और मां भी उनके साथ जोधपुर जा सकते हैं।

'रेस 3' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है, इससे पहले सलमान खान की फिल्म रेस 3 को भी दर्शकों ने नकार दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से बड़ी डिजास्टर कौन है। सलमान और आमिर की फिल्मों की तुलना की जाए तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ज्यादा बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। रेस 3 ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, ईद शनिवार को थी इसलिए इस फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा नहीं मिल पाया है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान गुरुवार को ही रिलीज हो गई थी। फिल्म को दिवाली की छुट्टी का फायदा तो मिला है, सैटरडे संडे का वीकेंड भी मिल गया। रेस 3 के टिकट के दाम ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से कम थे, सलमान की फिल्म के टिकट जहां 200-250 रुपये में थे वहीं, आमिर खान की फिल्म की टिकट के दाम 300-375 रुपये के करीब हैं। रेस 3 के स्क्रीन काउंट भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के मुकाबले कम थे। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, वहीं सलमान खान की फिल्म 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Cheat India teaser: फिल्म में एजुकेशन सिस्टम को ठगते नजर आएंगे इमरान हाशमी 

इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में इमरान, राकेश सिंह नाम के शख्स के रोल में हैं, जो लोगों को एंटरेंस एग्जाम दिलाने के नाम पर हेरा-फेरी करते हैं। दरअसल, यूपीएससी, बैंक, इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसे कई एंटरेंस एग्जाम के नाम पर फर्जीवाड़ा होता है। यह फिल्म उसी विषय पर बनी है।

शादी के लिए 7 दिनों में रणवीर सिंह हुए पतले, 'सिम्बा' के लिए बढ़ाया था वजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हो गई। शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई। दोनों ही शादियों में रणवीर शेरवानी में नजर आए। हालांकि उन्हें अपनी शादी के कपड़ों में फिट आने के लिए मेहनत करनी पड़ी। दरअसल, रणवीर पिछले कुछ महीनों से रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में वो पुलिस की भूमिका में हैं और इस रोल के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था। हालांकि उन्होंने अपना वजन बढ़ाने से पहले ही अपनी शादी के कपड़ों का माप दे दिया था। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने तुरंत अपना वजन कम किया।

प्रियंका चोपड़ा कि शादी से जुड़ी कौन सी बात पर भड़क गई परिणीति चोपड़ा, इस तरह दिया करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने वाले हैं। सभी लोगों को प्रियंका और निक की शादी का इंतजार है। शादी की तैयारियों के बीच में कुछ ऐसी बात हो गई की परणीति चोपड़ा भड़क पड़ी। दरअसल एक वेबसाइट ने प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा एक आर्टिकल लिखा था। जिसके मुताबिक परिणीति ब्राइडमेड नही होंगी। जब परिणीति ने यह आर्टिकल लिखा तो उन्होंने वेबसाइट को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। परिणीति ने लिखा कि-  मैं आपसे विनती करती हूं कि कोई भी आर्टिकल छापने से पहले रिसर्च कर लिया करें। यहां पढ़िए पूरी खबर...

एक ऐड शूट के लिए जाह्नवी कपूर बनीं ब्राइडमेड, देखें तस्वीरें

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह ब्राइडमेड की तरह तैयार हुई हैं। लेकिन यह दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें नहीं हैं। साथ ही यह किसी शादी की भी फोटो नहीं है। दरअसल यह एक ऐड की तस्वीरें हैं। जाह्नवी मुंबई की अक्सा बीच पर एक ऐड फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी। ऐड के मुताबिक जाह्नवी ब्राइडमेड की तरह तैयार हुई हैं। जाह्नवी के यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

रणवीर सिंह के बाद अब कपिल शर्मा के हैं दुल्हा बनने की बारी, जानिए शादी की तारीख

बॉलीवुड में इस समय शादी का माहौल बना हुआ है। रणवीर दीपिका के शादी करने के बाद अगला नंबर कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा का है। जी हां कपिल अगले महीने यानि दिसंबर में शादी करने वाले हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। कपिल और गिन्नी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यहां पढ़िए पूरी खबर...

शिल्पा शेट्टी ने शिरडी के सांई बाबा को चढ़ाया सोने का मुकुट

धड़कन गर्ल गुरुवार शाम को अपने परिवार के साथ शिरडी के सांई बाबा के दर्शन करने गई थीं। उनके साथ बहन शमिता शेट्टी औ मां सुनंदा शेट्टी भी थे। दर्शन के दौरान शिल्पा ने सांई बाबा की मूर्ति को 800 ग्राम सोने का मुकुट भेंट कर बाबा का आशीर्वाद लिया। शिल्पा ने मुकुट भेंट करने की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement