Friday, March 29, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News Nov 15: दीपिका-रणवीर की शादी से तस्वीरों से लेकर, सलमान खान की फिल्म भारत और प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी सभी खबरें

दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' का तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 15, 2018 16:14 IST
Latest Bollywood Nov 15- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest Bollywood Nov 15

Latest Bollywood News Nov 15:  बॉलीवुड में आज बहुत कुछ बड़ी अपडेट आ रही हैं। बुधवार को इटली में दीपिका-रणवीर की शादी के बाद सभी को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो उसी के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दीपिका-रणवीर की आज सिंधी रीति-रिवाजों के साथ कौन सी चीजें बॉलीवुड में ट्रेंडिंग है हम आपको बताते हैं। आज प्रियंका और निक को शादी  के लिए अमेरिकी कोर्ट से लाइसेंस मिल गया है तो वहीं मलाइका ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में भी कुछ बताया है। तो आज की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' से करते हैं।

Salman Khan, Katrina Bharat pictures: 'भारत' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, ऐसा होगा सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक

सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पंजाब में ये लीडिंग एक्टर्स फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म के प्रोड्यूसर और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भारत के सेट से वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर जो उन्होंने शेयर की है उसमें कटरीना सलमान की तस्वीरें खींचती नजर आ रही हैं। गुरुवाार की सुबह दबंग खान ने भारत-पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कटरीना के साथ एक फ्रेम मे नजर आ रहे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

First pictures of Deepika, Ranveer wedding: खुलासा! आज 6 बजे आएगी दीपिका और रणवीर की वेडिंग पिक्चर, दिल थामकर बैठिये

जब से दीपिका और रणवीर की शादी हुई है, लोगों को उनकी वेडिंग पिक्चर का इंतजार है, तो जनाब दिल थाम कर बैठिये क्योंकि हमें पता चल गया है कि रणवीर और दीपिका की शादी की पहली तस्वीर कितने बजे सामने आएगी। फिल्मफेयर के मुताबिक आज शाम 6 बजे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कोंकणी और सिंधी दोनों रीति रिवाज की तस्वीर आज शाम 6 बजे हमारे सामने होगी। यहां पढ़िए पूरी खबर...

सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल, हरियाणवी गाने 'तेरी नजर लागजागी' पर मचाया धमाल

अपने डांस से सभी का दिल जीतने वाली हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। सपना के बेहतरीन डांस नंबर की लिस्ट दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। सपना पहले हरियाणवीं गानों पर डांस करती थी मगर वह हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर डांस करके भी लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। इन दिनों उनकी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  वह हरियाणवी गाने 'तेरी नजर लागजागी' पर डांस कर रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर... 

अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'रोबोट 2.0' का पोस्टर सोशल मीडिया पर किया शेयर

अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'रोबोट 2.0' का नया पोस्टर रिलीज किया है। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह साइंस फिक्शन फिल्म रोबोट 2.0 का बजडट 400 करोड़ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रजनीकांत और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं  में नजर आएंगे।

 

Shah Rukh Khan with Twitter CEO: पीएम मोदी से मिलने के बाद ट्विटर के CEO जैक पहुंचे मन्नत, ट्विटर पर शाहरुख से पूछा 'उठ गए?'

बॉलीवुड के किंग खान से मिलने उनके घर पहुंच गए ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे (Twitter CEO Jack Dorsey)। जैक इंडिया में हैं और बुधवार को 14 नवंबर को उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की। शाहरुख खान ने इस मुलाकात की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। शाहरुख खान और ट्विटर के बॉस की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक मजेदार चिटचैट के बाद हुई। ट्विटर के सीईओ ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान से पूछा कि क्या आप उठ गए हैं। इसका जवाब शाहरुख ने बहुत मजेदार तरीके से दिया है। शाहरुख ने लिखा है- उठ भी गया हूं और तैयार भी हो गया हूं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

रणवीर सिंह के लिए आई बड़ी मुसीबत, फिल्म 'सिंबा' फंसी कानूनी पचड़ो में

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सिंबा'​ मुसीबतों में पड़ सकती है। 'सिंबा' रोहित शेट्टी की फिल्म है। जिसमें रणवीर के साथ सारा अली खान इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी पिक्चर्स कानूनी पचड़ों में पड़ गई है। छत्तीसगढ़ की एक ब्रेवरेज कंपनी ने 'सिंबा' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी के खिलाफ ट्रेडमार्क के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जिसकी सुनवाई 4 दिंसबर को होगी। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Malaika Arora and Arjun Kpoor Wedding Rumours: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की खबरों पर दिया यह बयान

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की अफेयर की खबरें लंबे समय से आ रही है, दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले साथ नजर आ जाते हैं। दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन कई मौके पर दोनों कपल की तरह ही बिहैव करते नजर आए हैं। जब मलाइका अरोड़ा से शादी की अफवाह पर सवाल किया तो 45 साल की एक्ट्रेस ने जवाब दिया- मैं कभी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे शर्म आती है, मैं बस अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करने में कंम्फर्टेबल महसूस नहीं करती हूं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

दीपिका-रणवीर की शादी पर बात करना जॉन अब्राहम के लिए समय की बर्बादी

बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ दीपिका-रणवीर की शादी के चर्चे हैं। लेकिन एक्टर जॉन अब्राहम को दीपिका और रणवीर की शादी की बात करना टाइम वेस्ट करना लगता है। मुंबई के एक ब्रैंड प्रमोशन में पहुंचे जॉन ने तो कुछ ऐसा ही कहा है। जॉन अब्राहम ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई जॉन ने आगे यह भी कह दिया कि इन सब चीजों की बात करना उनके लिए वक्त की बर्बादी करना है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Priyanka Chopra Nick Jonas wedding: शादी से पहले ही प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिकी कोर्ट ने दिया ये तोहफा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिंयका और निक अपनी शादी को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ अमेरिकी मान्यता भी दिलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अमेरिकी कानून के अनुसार दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। अब अमेरिकी कोर्ट ने प्रिंयका और निक को यह लाइसेंस दे दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Age Gap Between Malaika and Arjun: 45 साल की मलाइका अरोड़ा से इतने साल छोटे हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिलेशनशिफ की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं। दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले स्पॉट होते रहते हैं। खबर तो यहां तक है कि दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की तरह जल्द ही मलाइका और अर्जुन भी शादी करने वाले हैं। क्या आप जानते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका की उम्र में कितना फासला है। अर्जुन कपूर जहां 33 साल के हैं वहीं मलाइका हाल ही में 45 साल की हुई हैं। यानी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

स्टेन ली के ट्विटर अकाउंट से फैन्स के लिए शेयर हुआ आखिरी संदेश

मार्वल कॉमिक्स के प्रमुख स्टेन ली के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक वीडियो क्लिप काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह अपने प्रशंसकों को संबोधित कर रहे हैं। ली का यह संदेश गुरुवार को उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया। ली ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों को प्यार करता हूं। मैं आपको नहीं बता सकता कि मैं अपने प्रशंसकों को कितना प्यार करता हूं। कभी-कभी रात में मैं यहां बैठता हूं और सोचता हूं कि यह क्या है? और फिर मुझे अपने एक प्रशंसक से एक पत्र मिलता है और मैं कुछ पढ़ता हूं, मैं कुछ देखता हूं और मैं याद करता हूं।" यहां पढ़िए पूरी खबर...

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement