Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News June 29: सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

Latest Bollywood News June 29: सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?, 'मेंटल है क्या' का बदला नाम- पढ़ें 29 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 29, 2019 14:21 IST
Latest Bollywood News June 29- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 29

Latest Bollywood News June 29: सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?, 'मेंटल है क्या' का बदला नाम- पढ़ें 29 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

फिल्मों में भले जोड़ी न बनी, पर Nach Baliye 9 के प्रीमियर में एक साथ दिखेंगे सलमान खान और दीपिका पादुकोण!

 

डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) पिछले कुछ समय से खूब सुर्खियों में है। इस साल शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर नई-नई खबरें आती रहती हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इसके प्रीमियर एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नज़र आएंगे। वहीं, सलमान के भी पहले एपिसोड में मौजूद रहने की चर्चा है। इस तरह सलमान और दीपिका भले ही अब तक किसी फिल्म में साथ नज़र न आए हों, लेकिन एक स्टेज पर ज़रूर नज़र आ सकते हैं।

रणबीर कपूर न्यूयॉर्क में फैमिली संग दिखे लंच पर, नहीं नज़र आईं आलिया भट्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर संग समय बिता रहे हैं। ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भरत साहनी और बेटी समारा साहनी के साथ भी वहां पहुंची हैं। शुक्रवार को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें पूरा कपूर परिवार साथ में लंच करता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस तस्वीर में आलिया नज़र नहीं आ रही हैं।

Kabir Singh Box Office Collection Day 8: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म की शानदार कमाई जारी, अब तक कमाए इतने

'कबीर सिंह' के लिए पहला हफ्ता काफी शानदार रहा है। फिल्म ने अभी तक 134.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली पहली फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म जल्द 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

चारू असोपा और राजीव सेन यूरोप में हनीमून मनाने से पहले थाइलैंड में कर रहे Chill, देखें तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) 16 जून को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों हनीमून मनाने यूरोप जाने वाले हैं, लेकिन वहां जाने से पहले वो थाइलैंड में समय बिता रहे हैं। दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहां की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

सोनम कपूर के साथ खूबसूरत में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानें क्या थी वजह

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बॉलीवुड में महिला केंद्रित फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'आयशा', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'वीरे दी वेडिंग', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी महिला केंद्रित फिल्में की हैं। सोनम का कहना है कि 'आयशा' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्में बनाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 'खूबसूरत' में उनके साथ कोई भी एक्टर काम करने को तैयार नहीं था।

सुहाना खान हुईं ग्रेजुएट, शाहरुख खान-गौरी खान ने शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ग्रेजुएट हो गई हैं। सुहाना पिछले चार साल से लंदन में पढ़ाई कर रही थीं। उनके कॉन्वोकेशन सेरेमनी के लिए शाहरुख और गौरी खान वहां पहुंचे थे। दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।

हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद क्या विक्की कौशल इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट?

एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पिछले कुछ समय से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 'उरी' के सुपरहिट होने और कई फिल्मों के ऑफर मिलने के अलावा हरलीन सेठी संग उनका ब्रेकअप भी काफी चर्चा में रहा। पिछले 6 महीने में उनका नाम कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर और हुमा कुरैशी से जुड़ चुका है। अब पिकंविला की रिपोर्ट की मानें तो 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की एक्ट्रेस मालविका मोहनन संग उनकी नज़दीकियां बढ़ रही हैं।

कंगना रनौत-राजकुमार राव की मेंटल है क्या का नाम अब हुआ जजमेंटल है क्या

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की 'मेंटल है क्या' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई है। जब से फिल्म के पोस्टर्स रिलीज़ हुए, तब से फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद बना हुआ था। कंगना ने बताया कि सीबीएफसी ने मेकर्स को फिल्म का नाम बदलने के लिए कहा है। हालांकि फिल्म में और कहीं कट्स नहीं लगाए गए हैं। अब लेटेस्ट खबरों की मानें तो फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement