Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News June 28: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल, जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर यहां मना रहीं हॉलिडे

Latest Bollywood News June 28: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल, जाह्नवी कपूर- खुशी कपूर यहां मना रहीं हॉलिडे, करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी- पढ़ें 28 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 28, 2019 22:43 IST
Latest Bollywood News June 28- India TV Hindi
Latest Bollywood News June 28

Latest Bollywood News June 28: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल, जाह्नवी कपूर- खुशी कपूर यहां मना रहीं हॉलिडे, करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी- पढ़ें 28 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

ऐसा क्या हुआ कि फाइट मास्टर पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने तानी बंदूक, वायरल हो रही है तस्वीर

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी के सेट से स्टंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। मगर इस बार एक अनोखी फोटो फिल्म के सेट से वायरल हो रही है। इस फोटो में अक्षय और रोहित ने टीम के साथ फाइट मास्टर पर बंदूक तान दी है।

अक्षय कुमार ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में अक्षय, रोहित के साथ सूर्यवंशी की टीम ने फाइट मास्टर पर पिस्तौल तान दी है। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब आपका एक्शन खत्म हो जाता है तो आपके पास एक ही चीज बचती है, वो है अपने फाइट मास्टर को शूट करना। सूर्यवंशी अपने फाइट मास्टर को प्यार दे रहा है। इस इंसान ने हमे इस मस्ती भरे पूरे महीने जिंदा रखा।

कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना 2' में आएंगे नजर, सारा अली खान ने किया ये कमेंट

करण जौहर ने अपने आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ एक नया चेहरा नजर आने वाला है। इस नए चेहरे के बारे में अभी तक करण जौहर ने खुलासा नहीं किया है। फिल्म की अनाउंसमेंट कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की। कार्तिक के पोस्ट पर सारा अली खान का कुछ ऐसा रिएक्शन था।

कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 के अनाउंसमेंट की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मां का लाडला बिगड़ने वाला है। दोस्ताना।इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का इंतजार नहीं हो रहा है। जाह्नवी कपूर मेरे पार्टनर इन क्राइम और एक नए चेहरे के साथ इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का इंतजार नहीं हो रहा है। 

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से जबरन लिए थे 1 करोड़ रुपए, रंगोली चंदेल ने लगाया आरोप

मुंबई पुलिस ने कल रात एक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। आदित्य के खिलाफ शिकायल दर्ज होने के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने आदित्य पर 1 करोड़ रुपए जबरन लेने का आरोप लगाया है। कंगना रनौत की बहन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

रंगोली ने ट्वीट किया- 2007 में आदित्य पंचोली के खिलाफ शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और जबरन पैसे लेने की शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने कंगना से 1 करोड़ से ज्यादा रुपए लिए थे। यह बात कहकर की जब वह 3 महीने तक बेघर थी तो उन्होंने कंगना को खाना खिलाया था।

 

 

'दंबग 3' की वीडियो का इस्तेमाल कर वरुण धवन ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, शेयर किया फोटो

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर और नोहा फतेही अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। स्ट्रीट डांसर 3d को रिलीज होने में अभी बहुत टाइम है और वरुण ने अभी से फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने दंबग 3 की वीडियो से फिल्म का प्रमोशन किया है।

सलमान खान ने कल एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने दंबग 3 में उनके पिता का रोल निभाने वाले प्रमोद खन्ना को इंट्रोड्यूस कराया था। इस वीडियो में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और प्रमोद खन्ना नजर आ रहे हैं। वरुण ने सलमान खान की वीडियो को स्क्रीनशॉट लेकर उसपर लिखा- 3 आ रही है। स्ट्रीट डांसर 3।

 

फातिमा सना शेख बचपन में इस चीज की वजह से थीं रोती, शेयर की फोटो

फातिमा सना शेख को बचपन से ही पढ़ाई का बिल्कुल शौक नहीं था। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद फातिमा ने बताया है। फातिमा ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह पढ़ते समय रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें पढ़ाई से नफरत थी।

फातिमा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- देखो मेरी मां कितनी खुश दिख रही है, मुझे रोता हुआ देखकर। हेट पढ़ाई। फोटो में फातिमा के साथ उनकी मां भी नजर आ रही हैं।

इटली में बच्चों के फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी'

अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' 19 जुलाई से इटली में होने जा रहे 49वें गिफोनी फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इस प्रेरणादायक फिल्म में रूढ़िवादिता के खिलाफ एक प्रगतिशील संदेश देने का प्रयत्न किया गया है। 

फिल्म में रानी ने एक स्कूल शिक्षिका की भूमिका निभाई है जो आर्थिक रूप से पिछड़े तबके से आने वाले छात्रों के जीवन को बदल देती हैं, जबकि वह खुद टूरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं जिसमें व्यक्ति के कुछ शारीरिक हाव-भाव सामान्य लोगों से अलग हो जाते हैं।

 

मेंटल है क्या का बदलेगा टाइटल, क्या फिर कमाल दिखा पाएगी कंगना रनौत-राजकुमार राव की जोड़ी?

 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बताया कि उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' का टाइटल बदला जाएगा क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस टाइटल पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि टाइटल के अलावा सीबीएफसी को फिल्म के किसी सीन पर आपत्ति नहीं है। फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव हैं। दोनों पहले साथ में 'क्वीन' में काम कर चुके हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। तो क्या इस फिल्म से दोनों एक बार फिर अपना कमाल दिखा पाएंगे?

कबीर सिंह के हिट होते ही चहक उठीं कियारा आडवाणी, मम्मी-पापा के संग इस अंदाज़ में काटा केक

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म अब तक 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज़ के पांचवे दिन ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली थी। इस खुशी में कियारा के पेरेंट्स ने उन्हें सरप्राइज़ दिया।

Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर जादू बरकरार, अब तक कमाए इतने

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही। रिलीज़ के 5 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद ये फिल्म तेजी से 150 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ बढ़ रही है।

आमिर खान की बेटी इरा खान का डांस वीडियो वायरल, लोगों को आ रहा पसंद

आमिर खान की बेटी इरा खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि मिशाल कृपलानी उनके बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया है। गुरुवार को इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो मिशाल के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। 

 

Article 15 Twitter reactions: आयुष्मान खुराना की फिल्म पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट, कहा- कड़वी सच्चाई आएगी सामने

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपनी फिल्मों से अपने टैलेंट को दिखाया है। फिल्मों में अक्सर स्वीट बॉय का रोल निभाने वाले आयुष्मान 'आर्टिकल 15' में पुलिस के रोल में हैं। फिल्म 28 जून को रिलीज़ हुई है।

बोले चूड़ियां में मौनी रॉय की जगह ली इस एक्ट्रेस ने, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बनी जोड़ी

फिल्म 'बोले चूड़ियां' (Bole Chudiyan) में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) नज़र आएंगी। पहले इस फिल्म में मौनी रॉय थीं, लेकिन अब उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है। फिल्म को नवाजुद्दीन के भाई शम्स नवाब सिद्दीकी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे राजेश और किरण भाटिया प्रोड्यूस करेंगे। पूरी शूटिंग राजस्थान में होगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। 

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशन में हैं। अर्जुन की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की स्क्रीनिंग पर दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले आए थे और कपल की तरह उन्होंने मीडिया को पोज़ भी दिया था। दोनों फिलहाल न्यूयॉर्क में हॉलिडे मना रहे हैं।

जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और अपनी गर्ल गैंग के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलिडे की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो पेड़ पर बैठी नज़र आ रही हैं।

करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी, गली बॉय की आई याद

 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर 'गली बॉय' इस साल फरवरी में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। भारत में फिल्म रिलीज़ होने के पहले ही बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था। अब इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2019 में ये फिल्म प्रीमियर के लिए तैयार है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर और फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर की सेल्फी शेयर की है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement