Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News Dec 17: स्टार स्क्रीन अवार्ड से लेकर फिल्म 'केसरी' की रिलीज डेट तक की सारी खबरें

बॉलीवुड के गलियारों की अपडेटिड खबरें.....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 17, 2018 13:41 IST
latest bollywood news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM latest bollywood news

Latest Bollywood News Dec 17: आज बॉलीवुड में कई अपडेट हैं साल खत्म होने वाला है और अवार्ड्स की शुरुआत हो गई है। बीती रात स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में कई सितारों को अवार्ड्स मिले हैं। इसके साथ ही आज बॉलीवुड के दो हैंडसम एक्टर्स का जन्मदिन भी है। सारा अली खान की पहली फिल्म रिलीज- होने के बाद वो फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं। उन्हें बागी 3 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इसके अलावा भी बॉलीवुड में कई खबरें हैं।

दीपिका की आंखों से छलक पड़े आंसू जब रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड 

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह(Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) किसी आइडल कपल से कम नहीं हैं। रविवार को मुंबई में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में दोनों साथ में मैचिंग के आउटफिट पहने नजर आए। जिसके बाद से दोनों का लुक काफी चर्चा में है। रणवीर को स्टार स्क्रीन अवार्ड में फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। इस अवार्ड के मिलने पर रणवीर ने एक स्पीच दी जिसे सुनकर दीपिका की आंखों से आंसू आ गए। यहां पढ़िए पूरी खबर...

आलिया भट्ट, राजकुमार राव और रणवीर सिंह के साथ ये सितारें घर लेकर गए अवार्ड्स 

बॉलीवुड में अवार्ड्स का सीजन शुरु हो चुका है। कल रात मुंबई में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2018 हुए हैं। अवार्ड के रेड कार्पेट पर सभी सितारे अपना जलवा बिखेरेते नजर आए। यह 25वें स्टार स्क्रीन अवार्ड्स हुए थे। इस साल बड़े बजट वाली फिल्मों की बजाय छोटे बजट की फिल्में अवार्ड्स बटोरती नजर आईं। अवार्ड्स शो को विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। इसके साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हटके लुक में नजर आए। इस साल रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर का अवार्ड लेकर गए तो बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड पर आलिया भट्ट ने कबजा किया। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन-सी फिल्म और कौन से एक्टर-एक्ट्रेस स्टार स्क्रीन अवार्ड अपने घर लेकर गए। यहां पढ़िए पूरी खबर...

'केदारनाथ' से चला सारा अली खान का जादू, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में रोमांस करती आ सकती हैं नजर

फिल्म 'केदारनाथ' ने बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान(Sara ali khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एक्टिंग सभी को बेहद पसंद आ रही है। अपनी एक्टिंग की वजह से वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद भी बनती जा रही हैं। सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' जल्द ही रिलीज होने वाली है। दूसरी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई और सारा को तीसरी फिल्म के लिए ऑफर आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद नाडियावाला ने अपनी फिल्म 'बागी 3' के लिए अप्रोच किया है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

औरंगाबाद में जरीन खान को देख भीड़ हुई बेकाबू, सुनाई आपबीती

एक मोबाइल स्टोर के लॉन्च के लिए हाल ही में जरीन खान(Zarine Khan) औरंगाबाद गई थीं। वहां उन्हें देख भीड़ बेकाबू हो गई थी जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां भीड़ बेकाबू होने के साथ उन्हें घेरकर भी खड़ी हो गई थी। इसके साथ ही जरीन खान ने स्पॉटबॉय. कॉम को बताया कि भीड़ में उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की गई। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर पूरी सिक्योरिटी भी नहीं थी। जिसके बाद जब जरीन अपनी कार की तरफ गईं तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियोज में देखा जा सकता है कि कैसे उनकी कार को भीड़ घेरकर खड़ी हो गई थी। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Happy Birthday john abraham: जॉन ने निभाए हैं कुछ दिलचस्प फिल्मी किरदार, जानिए इनके बारे में

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम (John Abraham)17 दिसंबर को 46 साल के हो गए हैं। जॉन अपनी लुक और बॉडी से सभी का दिल जीत लेते हैं। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह एक्टर बनने से पहले एक सुपर मॉडल थे। जॉन ने बॉलीवुड में डेब्यू 2003 में आई फिल्म जिस्म से किया था। जॉन को अपनी फिल्म विक्की डोनर के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। जॉन की बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री आसान नही थी। उन्होंने डेब्यू करने से पहले कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। जॉन के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको उनके कुछ अलग और दिलचस्प रोल के बारे में बताते हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

रितेश देशमुख के जन्मदिन पर जेनेलिया ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

कॉमेडी और अपने चॉकलेटी लुक से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले रितेश देशमुख(Riteish Deshmukh) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। रितेश का जन्म 17 दिसंबर 1978 को हुआ था। रितेश ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से किया था। इस फिल्म से सिर्फ रितेश नहीं बल्कि उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी डेब्यू किया था। साथ में डेब्यू करने वाले ये कपल किसे पता था की आगे चलकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रितेश के जन्मदिन पर जेनेलिया ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन होगी रिलीज

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के लोगों को कोई ना कोई मैसेज देते रहते हैं। अक्षय की हाल ही में फिल्म 2.0 रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े हैं। अब अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' आने वाली है। 'केसरी' में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी परिणीति ने एक पोस्ट शेयर करके दी है। इसके साथ ही फिल्म में उनका होने वाला लुक भी नजर आ रहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement