Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News Dec 14: कपिल और गिन्नी की शादी की फोटोज से लेकर ईशा अंबानी के रिसेप्शन तक की सारी खबरें

बॉलीवुड के गलियारों के अपडेट....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 14, 2018 15:00 IST
Latest bollywood news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest bollywood news

Latest Bollywood News Dec 13: आज शाम ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई में रिसेप्शन है। इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ स्पोर्ट्स और इंडस्ट्री के भी काफी लोग शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सिख रीति-रिवाजों  से शादी की है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज हॉरर फिल्म बनाने वाले तुलसी रामसे का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। तो आइए आपको बॉलीवुड की खबरों के बारे में बताते हैं।

Isha Ambani and Anand piramal Reception: आज है ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का मुंबई में रिसेप्शन, जानिए पूरा वेन्यू

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ईशा और आनंद 12 दिसंबर को मुंबई में शादी रचाई थी। शादी में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स से लेकर सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शानदार शादी के बाद अब यह जोड़ा मुंबई में आज रिसेप्शन देने वाला है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होने वाले हैं। 

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का रिसेप्शन मुंबई के जियो गार्डन में होने वाला है। रिसेप्शन शाम 7:30 बजे शुरु होने वाला है। रिसेप्शन का ड्रेस कोड भी रखा गया है। पार्टी का ड्रेस कोर्ड कुछ हटके फॉर्मल रखा गया है। इसके साथ ही अंबानीज ने अपने मेहमानों के लिए म्यूजिकल कॉनसर्ट भी होस्ट किया है। फैन्स अपने सेलेब्रिटीज को फॉर्मल में देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सिख रीति-रिवाज से भी रचाई शादी, देखें Inside Photos और Videos

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को जालंधर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। उसके बाद 13 दिसंबर को दोनों सिख रीति-रिवाज से एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिन्नी संग अपनी तस्वीर शेयर की है। कपिल ने सिख वेडिंग के लिए वाइट शेरवानी चुना, जबकि गिन्नी पिंक लहंगे में नजर आईं। इसके पहले हिंदू वेडिंग में कपिल ने ग्रीन-गोल्डन शेरवानी पहनी थी, वहीं गिन्नी ने इस मौके के लिए लाल लहंगा चुना था। यहां पढ़िए पूरी खबर....

दीपिका पादुकोण ने किया दावा, सिॆंबा होगी ब्लॉकबस्टर हिट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी, पार्टी सभी के बाद अभ रणवीर सिंह वापस काम पर लौट आए हैं। उनकी फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन में रणवीर सिंह के साथ सिंबा की पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से लगी हुई है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के लिए कुछ कहा है। दीपिका ने कहा है कि उनके पति रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'सिम्बा' ब्लॉकबस्टर होगी। यहां पढ़िए पूरी खबर....

अनुपम खेर के बाद CID मेकर ब्रिजेंद्र पाल सिंह को बनाया गया FTII का चेयरमैन 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को प्रोड्यूसर-डायरेक्टर ब्रिजेंद्र पाल सिंह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का चेयरमैन और प्रेसीडेंट नियुक्त किया। ब्रिजेंद्र पाल सिंह ने पॉपुलर शो सीआईडी को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। अनुपम खेर ने अक्टूबर में FTII के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। FTII ने बयान जारी कर कहा- सिंह का कार्यकाल, जो अनुपम खेर की जगह ले रहे हैं, 3 मार्च 2017 से शुरू हुए तीन साल के कार्यकाल के बचे हुए समय तक के लिए होगा। यहां पढ़िए पूरी खबर......

आलिया भट्ट से ट्विटर यूजर ने पूछा- 'क्या आपको आलिया कपूर कह सकते हैं', पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चा पिछले कुछ समय से खूब हो रही है। दोनों को 'ब्रम्हास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। कई जगह उन्हें साथ देखा जाता है। आलिया के पापा महेश भट्ट ने यह कह भी दिया है कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे के प्यार में हैं। ऐसे में कई लोग आलिया और रणबीर से एक-दूसरे के बारे में सवाल पूछते रहते हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने आलिया से पूछा कि क्या आपको आलिया कपूर बुला सकते हैं? इस पर आलिया ने उन्हें रिप्लाई करते हुए कहा- ''क्या मैं आपको हिमांशु भट्ट कह सकती हूं?'' यहां पढ़िए पूरी खबर...

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर 'गली बॉय' का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर 

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन स्टारर जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' का 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। एक बयान में गुरुवार को प्रतियोगिता और समारोह के बर्लिनेल स्पेशल के लिए पहली 9 फिल्मों की घोषणा की गई। गली बॉय' 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। यह रैपर डिवाइन के जीवन से प्रेरित है। रणवीर इस खबरों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "बेहद खुश हूं!!! 'गली बॉय' बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की विशेष स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई। वाह!" यहां पढ़िए पूरी खबर....

Isha Ambani Wedding: स्मृति ईरानी ने सैफ अली खान के साथ शेयर की तस्वीर, याद आई 23 साल पुरानी सलाह

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति, बिजनेस वर्ल्ड से कई लोगों ने शिरकत की थी। इसी शादी में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और एक्टर सैफ अली खान की मुलाकात हुई। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान के साथ सेल्फी शेयर की और बताया कि 23 साल पहले सैफ ने उन्हें क्या सलाह दी थी। शादी में सैफ और स्मृति ऑफ वाइट कलर के आउटफिट में नजर आए। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Happy Birthday Rana Daggubati: जानें 'बाहुबली' के भल्लालदेव के बारे में 10 दिलचस्प बातें

'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती का जन्म 14 दिसंबर 1984 को हुआ था। वह 34 साल के हो गए हैं। वह हिंदी के साथ-साथ तेलुगू और तमिल सिनेमा में बहुत एक्टिव हैं। साल 2010 में उन्होंने तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'लीडर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू-साउथ मिला था। उन्होंने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू साल 2011 में 'दम मारो दम' से किया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें... यहां पढ़िए पूरी खबर.....

Simmba: फिल्म का दूसरा गाना 'तेरे बिन' रिलीज, छाया रणवीर सिंह और सारा अली खान का रोमांस

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' का दूसरा गाना 'तेरे बिन' रिलीज हो गया है। गाने में रणवीर सिंह और सारा अली खान का रोमांस नजर आ रहा है। इस गाने का ऑरिजनल वर्जन नुसरत फतह अली खान का है। अभी तक इस गाने को कई सिंगर्स गा चुके हैं। 'सिम्बा' में इस गाने के लिए अपनी आवाज तनिष्क बागची, राहत फतह अली खान ने दिया है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़िए पूरी खबर......

दीपिका पादुकोण के लिए सेलिब्रेशन अभी भी जारी, कहा- शादी एक खूबसूरत फेस्टिवल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने बंगुलरु में एक और मुंबई में दो रिसेप्शन होस्ट किया था। उनकी लाइफ में सेलिब्रेशन अभी तक चल रहा है और दीपिका का कहना है कि शादी अपने आप में एक खूबसूरत फेस्टिवल है। दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी का जश्न खत्म हो गया है? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शादी अपने आप में एक सुंदर उत्सव है और हमारी तरफ से एक प्रकार से जश्न खत्म हो चुका है। लेकिन दिसंबर त्योहारों का समय होता है और नव-विवाहित होने के नाते यह जश्न अभी जारी रहेगा।" यहां पढ़िए पूरी खबर....

ऑस्कर नामांकित सॉन्ड्रा लॉक का 74 साल की उम्र में निधन

अपनी पहली फिल्म 'द हार्ट इज ए लोनली हंटर' में सपोर्टिग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर नामांकन प्राप्त कर चुकीं अभिनेत्री और निर्देशक सॉन्ड्रा लॉक का निधन हो गया है। वेवसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, उनका निधन 74 वर्ष की आयु में तीन नवंबर को हुआ, लेकिन खबर अब सामने आई है। लॉस एंजेलिस काउंटी लोक स्वास्थ्य विभाग ने उनके निधन की पुष्टि की है। रडार ऑनलाइन के मुताबिक, ब्रेस्ट एंव बोन कैंसर के कारण उनका निधन हुआ। उन्हें पिएर्स ब्रदर्स वेस्टवुड विलेज मेमोरियल पार्क एंड मॉचरी में दफनाया गया। यहां पढ़िए पूरी खबर....

नहीं रहे हॉरर फिल्मों के किंग रामसे ब्रदर्स के तुलसी रामसे, 'वीराना' जैसी फिल्मों को किया था डायरेक्ट

वीराना जैसी कई हॉरर फिल्म बनाने वाले तुलसी रामसे का 74 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। उन्होंने होटल, पुराना मंदिर, तहखाना , वीराना, बंद दरवाजा के साथ द जी हॉरर शो जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की थीं। हालांकि उनके देहांत की अभी तक असली वजह पता नहीं है। तुलसी रामसे के छ भाई हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपनी फिल्मों की शुरुआत लो बजट वाली हॉरर फिल्म से की थी। इसके साथ ही उनकी स्क्रिप्ट बहुत लंबी नहीं हुआ करती थी। वह बहुत ही खुशनुमा इंसान थे। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement