Saturday, April 20, 2024
Advertisement

latest Bollywood News Dec 11: विराट-अनुष्का की एनिवर्सरी से लेकर फिल्म 2.0 बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन तक की सारी खबरें

आड बॉलीवुड के गलियारों में कई अपडेट्स हैं.....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 11, 2018 11:32 IST
Latest bollywood news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest bollywood news

latest Bollywood News Dec 11:  आज बॉलीवुड में कई अपडेट हैं। फिल्मी जगत में आज आपको कई बड़ी खबरें पता चलने वाली हैं। आज अनुष्का और विराट की शादी की पहली सालगिरह है। जिसे मनाने के लिए अनुष्का विराट के पास ऑस्ट्रेलिया गई हैं। इसके साथ ही फिल्म 2.0 वर्ल्डवाइड 620 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी काफी अच्छी कमाई की है। साथ ही Avenger के ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे हुए हैं और इसके व्यूज अब तक 289 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा भी बॉलीवुड में कई अपडेट हैं।

2.0 Movie Box Office Collection: रजनीकांत और अक्षय कुमार की  जोड़ी रही हिट, फिल्म ने किया 600 करोड़ का आंकड़ा पार

अक्षय कुमार और रजनीकांत की जोड़ी बॉक्सऑफिस पर झूम मचा रही है। फिल्म 2.0 अभी तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं और वर्ल्डवाइड अब 600 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार विलेन का रोल निभाते नजर आएं। अक्षय कुमार और रजनीकांत पहली बार साथ नजर आए थे और यह जोड़ी हिट रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन भी काफी अच्छी कमाई कर रहा है। हिंदी वर्जन भी 150 करो़ड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। हिंदी वर्जन के राइट्स धर्मा प्रोडक्शन ने खरीद लिए हैं। इसकी जानकारी करण जौहर ने ट्वीट करके दी। यहां पढ़िए पूरी खबर....

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस तरह मनाने वाले हैं शादी की पहली सालगिरह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी के बंधन मे बंधे आज एक साल हो गया है। अनुष्का और विराट की शादी 11 दिसंबर 2017 को  इटली के टसकनी में सात  फेरे लिए थे। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच होने की वजह से अनुष्का और विराट कहीं घूमने नहीं गए हैं। इसलिए शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का ऑस्ट्रेलिया चली गई हैं। अनुष्का इस सम ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह मैच देखने स्टेडियम भी गई थीं जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मैच जीतने के बाद दोनों डिनर करने भी गए थे जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

Birthday Special: आखिर क्यों शाहरुख खान को बेटे की तरह मानते हैं दिलीप कुमार, पत्नी सायरा ने बताई असली वजह

अपने समय सुपरस्टार दिलीप कुमार आज अपना 96वां बर्थडे मना रहे हैं। दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। दिलीप कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में मात्र 54 फिल्में की हैं। 11 दिसंबर 1922 को पेशावर, पाकिस्तान में मोहम्मद यूसुफ खान के नाम से जन्मे दिलीप साहब का रिश्ता शाहरुख खान से बेहद खास है। वे और उनकी पत्नी सायरा बानो उन्हें बेटे की तरह ट्रीट करते हैं।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक इमोशनल वजह छुपी हुई है। खुद सायरा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। सायरा ने कहा था- अगर हमारा बेटा होता तो शाहरुख की तरह दिखता... यहां पढ़िए पूरी खबर....

Avengers के ट्रेलर ने रचा इतिहास, 24 घंटे के अंदर मिलें 289 मिलियन व्यूज

सुपर हीरो सागा सीरिज एवेंजर एंडगेम का कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि देखते ही देखते 1 दिन के अंदर इस फिल्म के  289 मिलियन व्यूज हो गए। फिल्म के ट्रेलर के ही इतने व्यूज हो गए तो इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि जब फिल्म रिलीज होगी तो क्या होगा? इससे एक बात और साफ होती है कि इस सुपर हीरो और एक्शन से भरपूर फिल्म एवेंजर को देखने के लिए अभी भी लोगों में खासा क्रेज है। बता दें कि पहला एवेंजर: Infinity War का ट्रेलर जब रिलीज किया गया था तब 24 घंटे के अंदर 230 मीलियन व्यूज हो गए। बता दें कि पहला एवेंजर: Infinity War का ट्रेलर जब रिलीज किया गया था तब 24 घंटे के अंदर 230 मीलियन व्यूज हो गए। और एंडगेम के ट्रेलर के व्यूज पहले के एवेंजर से आगे है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

'लवयात्री' की हिरोइन वरीना हुसैन रैपर बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में आई नजर

फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वरीना हुसैन रैपर बादशाह के साथ उनकी वीडियो शी मूव इट लाइक में नजर आई हैं। यह एल्बम 10 दिसंबर को रिलीज हुई है। वीडियो में वरीना शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। इस वीडियों को अब तक 39 लाख लोग देख चुके हैं।

आपको बता दें कि 'शी मूव इट लाइक' रैपर बादशाह की एल्बम वन का ही सांग है। गाने में वरीना कई लुक्स में नजर आ रही हैं। साथ ही यह उनका पहला पॉप वीडियो है। अलग-अलग लुक्स के साथ वरीना कई डांस स्टाइल करती नजर आ रही हैं। गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिसकी वजह से एक दिन में ही गाने के व्यूज लाखों हो चुके है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

न्यूयॉर्क में घूमते हुए नजर आए ऋषि कपूर, देखें तस्वीरें

इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं। पिछले कई दिनों से वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं।  इस दौरान ऋषि कपूर के साथ उनकी नीतू कपूर भी मौजूद हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें ऋषि कपूर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

नीतू ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की जिसमें लिखा - कपूर साहब शॉपिंग करने गए हैं। और लड़कियों ने पार्टी की है। इसमें उन्होंने ऋषि कपूर के अलावा और भी कई फोटोज शेयर की हैं। जिसमें नीतू कपूर बाकि लोगों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज में जहां ऋषि कपूर चिल नजर आ रहे हैं और कूल पोज दे रहे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'पेटा' होगी एक्शन से भरपूर

हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज हुई है। फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। 2.0 के बाद रजनीकांत की फिल्म 'पेटा' आने वाली है। फिल्म में रजनीकांत एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में आपको भरपूर एक्शन दिखने वाला है। सुपरस्टार रजनीकांत का कहना है कि उनकी आगामी तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेटा' मनोरंजक और उनकी 1990 की फिल्मों जैसी होगी। 'पेटा' का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज कर रहे हैं। 'पेटा' के ऑडियो लॉन्च पर रजनीकांत ने फिल्म को एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म बताया। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement