Friday, March 29, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News Dec 06: प्रियंका चोपड़ा की शादी की फोटोज से लेकर तैमूर तक की सभी खबरें

बॉलीवुड के गलियारों के सारे अपडेट....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 06, 2018 12:09 IST
Latest Bollywood News- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest Bollywood News

Latest Bollywood News Dec 06: बॉलीवुड में आज कई अपडेट हैं। जहां प्रियंका और निक शादी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं तो वहीं दोनों की शादी की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही तैमूर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले पर्सनालिटी बन गए हैं। तैमूर टॉप 10 में जहां इस लिस्ट में उनके माता-पिता कहीं जगह नहीं बना पाए हैं। इसके साथ ही अनुष्का अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई हैं। इसके अलावा कई अपडेट हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने हिंदू वेडिंग में नजर आईं इतनी खूबसूरत, सब्यसाची मुखर्जी ने शेयर की Unseen Photos

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में प्रियंका डिजाइनर सब्साची मुखर्जी के लाल लहंगे में नजर आई थीं और निक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। शादी की कुछ तस्वीरें पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और अब सब्यसाची ने शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

 

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई है। जिसके बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। दिल्ली वाले रिसेप्शन में रिश्तेदारों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे थे। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका और निक मुंबई पहुंच चुके हैं। दोनों को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों फ्रेश और सुंदर लग रहे थे। निक ने नीले रंग की शर्ट के साथ ग्रे कलर का कोट पहना हुआ था तो वहीं प्रियंका महरुन टॉप के साथ ब्लैक पेंट पहनी हुई थीं।  यहां पढ़िए पूरी खबर.....

आयुष्मान खुराना न खोले अपनी हिट फिल्मों के राज

आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं। उनकी हर फिल्म एक केरेक्टलर देखने को मिलता है। जिसे वह बखूबी निभाते नजर आते हैं। फिर चाहे उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर हो या हाल ही में रिलीज हुई बधाई हो। आयुष्मान की हर फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई करती है। उनकी इन हिट फिल्मों के पीछे कई राज छुपे हुए हैं। अपनी फिल्म चुनने के पीछे भी उनके एक स्ट्रेटीजी है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह जिस तरह की फिल्में कर रहे हैं, वह उनके स्ट्रीट थिएटर का विस्तार है क्योंकि ये फिल्में उनके थिएटर की तरह ही मनोरंजक और वास्तविक हैं। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रुप 'आगाज' का हिस्सा रहे 'अंधाधुन' के स्टार आयुष्मान ने कहा कि वह इस तरह ही फिल्मे कर रहे हैं जो यर्थाथवाद के करीब है। यहां पढ़िए पूरी खबर...

सुर्खियां बटोरने में तैमूर अली खान से छोड़ा सैफ और करीना को पीछे

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। तैमूर की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर इस साल  सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वालों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। आपको बता दें याहू द्वारा जारी की गई खबरों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वालों में भारत का तैमूर भी शामिल हैं। आपको यह बात जान जानकर अजीब लगेगा कि इस लिस्ट में करीना और सैफ का कहीं भी नाम नहीं है। याहू की जारी की गई लिस्ट में तैमूर नंबर दस पर हैं और पहले नंबर पर अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इसके साथ ही दोनों ने अपनी शादी की फोटोज भी शेयर कर दी हैं। शादी में प्रियंका और निक दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी की फोटोज के साथ प्रियंका और उनकी जेठानी की एक फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका और सोफी झूमकर नाचती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें यह तस्वीर तब की है जब प्रियंका और निक जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे थे। प्रियंका-निक के साथ सभी की वेलकम सेरेमनी पर प्रियंका और सोफी ने डांस किया था। जिसकी यह फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके साथ कई फोटोज भी हैं जिनमें प्रियंका अकेले नाचते हुए भी नजर आ रही हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

विराट कोहली से मिलने ऑस्ट्रेलिया रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, कुछ दिनों में मनाएंगी पहली वेडिंग एनिवर्सरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाएंगे। विराट फिलहाल क्रिकेट के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में अनुष्का उनसे दूर कैसे रह सकती थीं। अनुष्का भी विराट के साथ समय बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। वह ब्लू आउटफिट में नजर आईं। अनुष्का की फिल्म 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं। अनुष्का पिछले कुछ समय से फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं, लेकिन अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने प्रमोशन से ब्रेक लिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement