Friday, March 29, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News April 5: इरफान खान की बॉलीवुड में वापसी से लेकर फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग खत्म होने तक की सारी खबरें

आज बॉलीवुड में कई खास खबरें हैं...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 05, 2019 10:16 IST
latest Bollywood News April 5- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM latest Bollywood News April 5

आज बॉलीवुड में कई बड़ी खबरें हैं। आज से इरफान खान ने बॉलीवुड में वापसी कर ली है। उन्होंने उदयपुर में अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक में कृति सेनन आइटम नंबर करती नजर आने वाली हैं। इसकी झलक ट्रेलर में देखी जा चुकी है। हो सकता है राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के सीक्वल में वरुण धवन उन्हें रिप्लेस करें। आज जॉन अब्राहम की फिल्म RAW भी रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ मौनी रॉय अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में इस तरह की कई बड़ी खबरें हैं तो आइए आपको बॉलीवुड की आज की कुछ खास खबरें बताते हैं।

आज रिलीज हो रही है जॉन अब्राहम की फिल्म RAW- Romeo akbar walter

जॉन अब्राहम की फिल्म RAW - Romeo Akbar Walter 5 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक स्पाई-ड्रामा फिल्म है। फिल्म 1971 के समय की कहानी दिखाती है। RAW चीफ (जैकी श्रॉफ) बैंकर रहमत अली उर्फ रोमियो को पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनाकर भेजते हैं। अपनी मां को भारत में छोड़कर रोमियो, अकबर मलिक की पहचान लेकर पाकिस्तान पहुंच जाता है। इसके बाद दिखाया गया है कि कैसे अकबर उस समय भारत की मदद करता है और कैसे वॉल्टर बनता है। फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म का ट्रेलर:

इरफान खान ने की काम पर वापसी, हिंदी मीडियम के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की आज से शूटिंग शुरू

इरफान खान कैंसर का इलाज करवाकर मुंबई वापिस आ चुके हैं। पिछले कई महीनों से बॉलीवुड से दूर इरफान खान ने काम पर वापसी कर ली है। उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की आज से शूटिंग शुरू कर दी है। 'अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग उदयपुर में शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है।

राजकुमार राव को स्त्री 2 में वरुण धवन करेंगे रिप्लेस?

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। ऑडियन्स के साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की बहुत तारीफ की थी। स्त्री की सफलता के बाद अप इसका सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म का नाम स्त्री 2 होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विक्की का रोल निभाने वाले राजकुमार राव को वरुण धवन रिप्लेस कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन स्त्री 2 के मेकर्स से मीटिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं लिया गया है की स्त्री 2 में राजकुमार राव ही नजर आएंगे या उन्हें वरुण धवन रिप्लेस करेंगे।

फिल्म 'कलंक' में अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी कृति सेनन

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज लहोने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूक, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इतने स्टार्स के साथ फिल्म में आइटम सॉन्ग भी होने वाला है। कलंक में कृति सेनन आइटम डांस करती नजर आएंगी। कृति पहले भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं।

 

अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग हुई खत्म, देखें तस्वीरें

 

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की लंबे समय बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। वह फिल्म गुड न्यूज में साथ नजर आएंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। गुड न्यूज की शूटिंग खत्म होने पर पूरी टीम ने मिलकर केक काटा। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-'Awesome Foursome'

फिल्म '83' के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैन्स से मिले रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी  आने वाली फिल्म 83 की तैयारियों में लगे हुए हैं। वह इस समय अपनी टीम के साथ धर्मशाला में हैं। रणवीर अपनी फिल्म का प्रैक्टिस सेशन शुरू भी कर चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन,साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

प्रैक्टिस सेशन में बिजी होने के बावजूद रणवीर सिंह अपने फैन्स को खुश करना नहीं भूलते हैं। धर्मशाला में प्रैक्टिस मैच के दौरान रणवीर अपने फैन्स से मिले और उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement