Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News April 19: मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर के साथ में पार्टी करने से लेकर फिल्म 'दबंग 3' की मुंबई में शूटिंग शुरु तक की सारी खबरें

बॉलीवुड के गलियारों की खास खबरें....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 19, 2019 19:25 IST
Latest bollywood news April 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest bollywood news April 19

Latest Bollywood News April 19:  सलमान खान आज से अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग मुंबई में शुरु करने वाले हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग महेश्वर में हो चुकी है। यह दूसरा शेड्यूल है जिसमें मेजर शूटिंग होनी है। मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर खान साथ में पार्टी कर रही हैं। जिसके फोटोज मलाइका अरोड़ा ने सोशलम मीडिया पर शेयर की हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड में आज कई बड़ी खबरें हैं। आइए आपको इन खबरों के बारे में बताते हैं।

आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर संग काम करने के लिए अयान मुखर्जी से की थी रिक्वेस्ट

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नज़र आएंगे। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय नागार्जुन भी हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया का अफेयर शुरू हुआ था। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अयान से रिक्वेस्ट की थी कि वह उन्हें फिल्म में रणबीर के ओपोजिट कास्ट करें।

कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों उदयपुर में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कार्तिक की तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वह स्कूल यूनिफॉर्म और सिल्वर इयररिंग में नज़र आ रहे हैं। वह स्कूटर चला रहे हैं। इसके पहले कार्तिक और सारा अली खान ने फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की थी। दिल्ली में शूटिंग खत्म कर सारा अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने चली गई थीं। फिलहाल सारा उदयपुर शूटिंग के लिए नहीं पहुंची हैं।

वरुण धवन कुली नम्बर 1 को करेंगे प्रोड्यूस, कहा- सेट पर प्रोड्यूसर जैसा बर्ताव नहीं करूंगा

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पिछले 7 साल में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी हर फिल्म से उनकी एक्टिंग का स्तर बढ़ता जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ जाती है। 17 अप्रैल को उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज़ हुई है, जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसके बाद वरुण 'कुली नम्बर 1' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ वरुण प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं।

'नागिन 3' में मौनी रॉय आ सकती हैं नजर, एकता कपूर ने शेयर किया फिनाले प्रोमो 

एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 अपने एंड पर आ गया है। इस शो का फिनाले सीजन का प्रोमो शेयर किया गया है। नागिन 3 में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अब इस सीरियल का ग्रैंड फिनाले एपिसोड आने वाला है। नागिन के इस सीजन ने टीआरपी रेटिंग में अपनी जगह टॉप पर बनाई रखी है। सीजन के आखिरी में आपको एक ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

रणवीर सिंह ने शेयर की '83' की प्रैक्टिस वीडियो, जल्द ही शुरु होने वाली है शूटिंग

रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक 83 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में 1983 में जीते वर्ल्ड कप की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। पूरी टीम पिछले कुछ दिनो से धर्मशाला में प्रैक्टिस ट्रेनिंग के लिए गई हुई थी। जहां की फोटोज रणवीर सिंह शेयर करते रहते थे। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर की है।

सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया रिलीज, पोस्टर में नजर आया दर्द

सलमान खान(Salman khan) की फिल्म भारत(Bharat) इस ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के 6 लुक नजर आने वाले हैं। सलमान खान ने आज पोस्टर शेयर करके अपना 5वां लुक शेयर कर दिया है। सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है और वही दर्द आपको जिंदा रखता है। #BharatkaVaada' इस पोस्टर में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।

 

 

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर साथ में कर रही हैं पार्टी, शेयर की फोटोज

मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर और अमृता अरोड़ा बेस्टफ्रेंड्स हैं। यह तीनों कभी पार्टी करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। चाहे वह बर्थ डे हो या फ्रेंड्स से मिलना हो। मलाइका ,करीना और अमृता साथ ही नजर आती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि तीनों वर्कआउट भी साथ में करती हैं। तीनो ने कल रात पार्टी की थी। जिसकी कुछ फोटोज मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हैं।

आनंद आहूजा ने बांधे पत्नी सोनम कपूर के जूतों के लेस, फोटोज हुई वायरल

सोनम कपूर और आनंद आहुजा बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं। आनंद बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं फिर भी पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने से पीछे नहीं हटते हैं। उनकी शेयर की हउई फोटोज बहुत जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब सोनम कपूर और आनंद आहुजा की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। हाल ही में सोनम और आनंद मुंबई में एक ब्रैंड के लॉन्च पर गए थे। इस इवेंट में सोनम अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थी। जिसे ट्राय करने के लिए आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।

आलोकनाथ संग काम करने पर तनुश्री द्वारा लगाए आरोपों पर बोले अजय देवगन, हालात मेरे बस में नहीं थे

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आलोकनाथ अजय देवगन के पिता का किरदार निभाते नजर  आ रहे हैं। फिल्म में आलोकनाथ के साथ काम करने को लेकर तनुश्री दत्ता ने  अजय देवगन पर आरोप लगाए थे। सिर्फ तनुश्री दत्ता ही नहीं बल्कि कंगना रनौत की बहन रंगोली ने भी अजय देवगन पर दिखावी होने का आरोप लगाया था। इतने आरोप लगने के बाद अब अजय देवगन ने इस बात पर चुप्पी तोड़ दी है।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 की आज मुंबई में शूटिंग करेंगे शुरू

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग महेश्वर में हुई थी। वहां की शूटिंग खत्म करके टीम एक हफ्ते पहले मुंबई लौट चुकी है। अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में होने वाली है। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में शूटिंग होगी। जहां शूटिंग के लिए एक घर का सेट भी बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान थान दूसरे शेड्यूल के पहले दिन मलाद में शूट करेंगे। क्योंकि इस सीक्वेंस में बाहर की शूटिंग भी है। जिसके बाद कन्नड़ एक्टर सुदीप फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे। मुंबई वाला शेड्यूल दो महीने का होने वाला है। जिसके बाद शूट के लिए टीम वई चली जाएगी। जहां फिल्म के गाने शूट होंगे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement