Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Latest Bollywood news April 16: अर्जुन कपूर की फिल्म india's most wanted के टीज़र से लेकर लारा दत्ता के जन्मदिन तक की सारी खबरें

बॉलीवुड की कुछ खास खबरें...

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: April 16, 2019 11:46 IST
Latest bollywood news april 16- India TV Hindi
Latest bollywood news april 16

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता अपना जन्मदिन मान रही हैं। इसके साथ ही आज अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म India's most wanted का टीज़र रिलीज होने वाला है। टीज़र के रिलीज होने की जानकारी अर्जुन कपूर ने कल रिलीज किए पोस्टर के साथ दी थी। करण जौहर की फिल्म कलंक के रिलीज होने से पहले माधुरी दीक्षित ने अपने लुक की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा आज बॉलीवुड में कई अपडेट्स हैं। तो आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

'भारत' के पहले लुक में बुजुर्ग के बाद नए पोस्टर में जवां नजर आए सलमान खान

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान का नया लुक नजर आ रहा है। इस लुक में सलमान खान जवान नजर आ रहे हैं। कल रिलीज हुए पोस्टर में सलमान खान बुजुर्ग लग रहे थे। वहीं इस लुक में वह जवां नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने अपना यह लुक शेयर किया है। सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'जवानी हमारी जानेमन थी।'

Saand ki Aankh First look: तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बनी 60 साल की दादी

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म सांड की आंख के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में तापसी और भूमि शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर का रोल निभा रही हैं। फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया गया है। फिल्म को तुषार हीरानंनादी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें दुनिया की सबसे पुरानी शूटर की कहानी दिखाई गई है।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म India's most wanted का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, आज आएगा टीज़र

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म india's most wanted का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर भीड़ में फोन पर बात करते नजर आ रहे हैंष इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि आज दोपहर को फिल्म का टीज़र रिलीज होगा। अर्जुन कपूर ने कल भी फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए थे। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने जा रही है।

कलंक स्टार वरुण धवन इस साल नहीं करेंगे नताशा दलाल से शादी, बताई वजह

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन जफर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ में भी वरुण धवन बहुत खुश हैं।

Game of Thrones season 8: पहले एपिसोड के वायरल हो रहे हैं ये फनी मीम

Game of thrones का क्रेज लोगों में बहुत ज्यादा है। इसके फिनाले सीजन के पहले एपिसोड का प्रीमियर हो गया है। भारत में इस पहले एपिसोड का टेलिकास्ट 15 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे हुआ था। ब्रैंडन स्टार्क और जैमी लैनिनस्टर के मीम इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर गेम ऑफ थ्रोन्स के आखिरी सीजन को मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। लोगों ने पहले एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद ही कई मीम्स बनाना शुरू कर दिया है। अगर आपने लोगों के रिएक्शन को मिस कर दिया है तो परेशान मत होइए हम आपको कुछ खास मीम्स दिखाते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

सोनम कपूर ने करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर ना होने को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया पर होने की वजह से उनके फैन्स उनसे जुड़े रहते हैं। फैन्स को अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए कई चीजें मिलती है साथ ही वह उनकी नई-नई फोटोज भी देखते रहते हैं। मगर बहुत से ऐसे सितारें हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं ना ही उनके सोशल मीडिया पर अकाउंट हैं। सोनम कपूर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वहीं करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

 

बीना काक ने सलमान खान की 'भारत' में नए लुक की फोटोज की शेयर

सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत का कल एक पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में सलमान खान बूढ़े नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस फोटो ने लोगों का दिल जीत लिया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। सलमान खान के इसी लुक की कुछ और फोटोज अब सामने आई हैं। यह फोटोज फिल्म के सेट की हैं। सलमान के साथ मैंने प्यार क्यों किया, गॉड तुसी ग्रेट हो जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं बीना काक ने यह फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। 

बीना काक ने सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- सलमान खान भारत में। सलमान खानमेरी नजरों और कैमरे से।

माधुरी दीक्षित ने 'कलंक' से अपने रॉयल अवतार में फोटो की शेयर

करण जौहर की फिल्म कलंक का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह मल्टीस्टारर फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म नें वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के नए-नए पोस्टर देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी फिल्म देखने के लिए और बढ़ गई है। माधुरी दीक्षित ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा है।

नेटफ्लिक्स ने की 10 इंडियन ऑरिजिनल फिल्मों की अनाउंसमेंट, शाहरुख खान, करण जौहर ,जोया अख्तर जैसे बड़ी हस्तियां करेंगी प्रोड्यूस

सोमवार को नेटफ्लिक्स ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। अब इंडियन सिनेमा की कुछ बड़ी हस्तियां नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करने जा रही हैं।  नेटफ्लिक्स ने 10 नई ऑरिजिनल मूवीस अनाउंस की हैं। इन बड़ी हस्तियों में शाहरुख खान, करण जौहर, अनुराग कश्यप और जोया अख्तर शामिल हैं।

इन फिल्मों में कई जॉनर कवर किए जाएंगे। यह रोमांस से लेकर हॉरर तक सभी फिल्में होगीं। सृष्टि बहल आर्य, इंटरनेशनल ऑरिजिनल फिल्म, इंडिया, नेटफ्लिक्स ने एक बयान में कहा है कि- हमारे कल्चर, इतिहास के लिए भारत के पास कई पॉवरफुल कहानियां हैं। जिन्हें दुनिया की ऑडियन्स को बताना है। 

लारा दत्ता मना रही हैं आज अपना 41वां जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 2000 में मिस यूनिवर्स बनीं लारा दत्ता ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'अंदाज' से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब कुछ समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement