Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News Jan 5: दीपिका पादुकोण के जन्मदिन से लेकर विक्की कौशल के कटरीना कैफ को प्रपोज करने तक की सारी खबरें

आज बॉलीवुड के गलियरों में कई अपडेट हैं......

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: January 05, 2019 11:00 IST
Latest bollywood new Jan 5- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Latest bollywood new Jan 5

Latest Bollywood News Jan 5: बॉलीवुड में रोजाना कई अपडेट होते रहते हैं। आज भी बॉलीवुड में कई बड़ी खबरें हैं। आज बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बर्थ डे के दिन दीपिका एक अनाउंसमेंट करने वाली हैं जिसके बारे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ डिप्रेशन से ग्रसित हैं उन्होंने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग के लिए गोवा गए हुए हैं जहां कि उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को किया प्रपोज, सलमान खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

कटरीना कैफ विक्की कौशल का क्रश बन हैं यह बात तो सभी को कॉफी विद करण से पता चल ही गया है। कटरीना से जब करण जौहर ने अपने चैट शो में पूछा था कि आप किस न्यू एज एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने विक्की कौशल का नाम लिया था। जिसके बाद हाल ही में हुए स्क्रीन अवार्ड में विक्की और कटरीना आमने सामने आए। जहां विक्की ने कटरीना को प्रपोज कर दिया। कटरीना को प्रपोज करने के सलमान खान का रिएक्शन देखने लायक था। आप उस रिएक्शन को देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इस अवार्ड शो की यह वीडियो बहुत वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में अवार्ड के दौरान जब कटरीना कैफ स्टेज पर गईं तो विक्की कौशल उन्हें मजाक में कहते हैं, आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ के शादी क्यों नहीं कर लेती हैं। शादियों का सीजन चल रहा है तो मैंने सोचा पूछ ही लेता हूं। विक्की की बाच सुनकर कटरीना ने जवाब दिया-क्या। तो विक्की ने कहा मुझसे शादी करोगी। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Happy Birthday: अपने जन्मदिन पर कुछ खास अनांउसमेंट करने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम से दी जानकारी

दीपिका पादुकोण आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। हाल ही में दीपिका रणवीर सिंह से शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर साथ में काफी खुश नजर आते हैं। इस समय दोनों हनीमून के लिए गए हुए हैं। शादी की तरह हनीमून डेस्टिनेशन को भी सीक्रेट रखा गया है। हनीमून के साथ दोनो दीपिका का बर्थ डे भी वहीं मनाने वाले हैं। अरपने बर्थ डे पर दीपिका कुछ बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं। इस अनाउंसमेंट के बारे में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से बताया है। दीपिका ने यह स्टोरी कल लगाई थी।

दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- कल कुछ सुपर एक्साइटिड होने वाला है, आपसे शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा है। यहां पढ़िए पूरी खबर......

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में हैं नेहा कक्कड़, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

काफी समय से नेहा कक्कड़ अपनी वल लाइप को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थीं कि उनका बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद से ही नेहा उदास रहती हैं। हिमांश से ब्रेकअप के बाद वह इतना चूट गई हैं कि इंडियन आइडल के सेट पर जोर-जोर से रोने लगी थीं। अब नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया है कि वह डिप्रेशन में हैं। इस बात का खुलासा नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है।

नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-  हां मैं डिप्रेशन में हूं। पूरी दुनिया के सभी नकारात्मक लोगों का मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। आप सब लोग मेरी जिंदगी में बुरे दिन लाने में आप सफल हुए। मुबारक हो आप लोग सफल हुए। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

Screenshot of Neha kakar instagram story

Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKAR
Screenshot of Neha kakar instagram story

Screenshot of Neha kakar instagram story

Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKAR
Screenshot of Neha kakar instagram story

अपनी आने वाली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर बोली यामी गौतम, हम देशभक्ति वाली फिल्में कम बनाते हैं

11 जनवरी को यामी गौतम की आने वाली फिल्म उरी रिलीज होने वाली है। फिल्म में यामी गौतम और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। फिल्म के रिलीज से पहले विक्की और यामी उरी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अभिनेत्री यामी गौतम, जो अपनी आगामी फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए तैयार हैं, ने कहा है कि भारतीय फिल्म उद्योग में देशभक्ति से प्रेरित फिल्में कम बनती हैं। यामी 'उरी' के अपने सह-अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म के प्रचार के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंची। 

फिल्म 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जो उरी हमले के प्रतिशोध में की गई थी।  यहां पढ़िए पूरी खबर....

उरी का ट्रेलर:

भारत की शूटिंग के दौरान गोवा में आर्चरी खेलते नजर आए सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

इस साल ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। सलमान बिग-बॉस 12 के खत्म होने के बाद फिर से भारत की शूटिंग में लग गए हैं। इन दिनों सलमान भारत की शूटिंग के लिए गोवा गए हुए हैं। गोवा में सलमान खान काफी एंजाय कर रहे हैं यह उनकी वायरल हो रही वीडियो से पता किया जा सकता है। सलमान खान गोवा में आर्चरी खेलने का मजा उठा रहे हैं और यह खेल वह परफेक्ट तरीके से खेलते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वी़डियो में सलमान शूटिंग के बाद खुद को एंटरटेन करने के लिए आर्चरी खेल रहे हैं। वह आर्चरी इतने अच्छे तरीके से खेल रहे हैं कि उनका पहली बार में ही एक दम सही निशाना लगता है। सलमान के सटीक निशाना लगाने के बाद वहां मौजूद सभी लोग उन्हें चियर भी करते हैं। सलमान खान को आर्चरी के साथ पेन्टिंग का भी काफी शौक है। यहां पढ़िए पूरी खबर....

फराह खान ने की विक्की कौशल की तारीफ, कहा- विक्की की बहुत बड़ी फैन हूं

विक्की कौशल और यामी गौतम की 11 जनवरी को फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज होने वाली है। फिल्म 2016 में उरी में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई गई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले विक्की और यामी प्रमोशन में लग हुए हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विक्की और यामी स्टार प्लस पर आने वाले शो कानपुर वाले खुरानाज शो में गए थे। जहां फराह खान ने विक्की कौशल की तारीफ की है।

कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता फराह खान अभिनेता विक्की कौशल की प्रशंसक हैं। फराह ने विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के साथ काम किया है।  फराह कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में दिखाई दीं, जहां उनके साथ सेलेब्रिटी गेस्ट विक्की कौशल और यामी गौतम भी थीं। विक्की की नई फिल्म 'उरी' जल्द रिलीज होने जा रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement