Friday, April 26, 2024
Advertisement

latest Bollywood news Dec 13: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी की फोटोज से लेकर गूगल सर्च लिस्ट तक की सारी खबरें

आज बॉलीवुड में कई अपडेट हैं.....

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 13, 2018 13:06 IST
latest bollywood news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM latest bollywood news

latest Bollywood news Dec 13: बॉलीवुड में इन दिनों का शादियों का सीजन चल रहा है। कल ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के साथ कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ भी शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। रणवीर कपूर ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की भी तारीफ की है। इसके अलावा भी आज बॉलीवुड में काफी अपडेट हैं। तो पढ़िए पूरी खबर....

Isha Ambani-Anand Piramal Wedding: देखें शादी की कुछ अनेदेखी तस्वीरें, ये मेहमान हुए शामिल

 मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बिजनेसमैन आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में सम्पन्न हुई। इस भव्य समारोह की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया है। खबरों के मुताबिक इस शादी में 15 मिलियन खर्च किया गया है। शादी में बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज मेहमान बन कर आए। 

शादी में शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट, आमिर खान, किरण राव, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, अनिल कपूर, सोनम कपूर आहूजा, रेखा, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस सहित कई मेहमान शामिल हुए। यहा पढ़िए पूरी खबर....

Kapil Sharma Wedding: एक-दूसरे के हुए कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ, शादी की पहली तस्वीर आई सामने

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ 12 दिसंबर को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गिन्नी संग अपनी तस्वीर शेयर की है। कपिल ग्रीन शेरवानी और गिन्नी लाल लहंगे में नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो 13 दिसंबर को उनकी सिख रीति-रिवाज से शादी होगी। 12 दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर....

साल 2018 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गईं प्रिया प्रकाश, ये है पूरी लिस्ट

2018 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई चीजें हुई हैं। कुछ बॉलीवुड स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए तो कुछ ने बॉलीवुड में अभी शुरुआत की है। साथ ही इस साल सोशल मीडिया पर बहुत कुछ वायरल भी हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल इन फोटोज और वीडियों ने कई लोगों की जिंदगी भी बना दी। इन सभी को गूगल पर कई बार सर्च किया गया है। तो आइए आपको उन सेलिब्रिटीज के नाम बताते हैं जिन्हें 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस लिस्ट में प्रिया प्रकाश वारियर, सपना चौधरी से लेकर बोनी कपूर तक कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर...

सुहाना खान जल्द जाएंगी एक्टिंग स्कूल, आर्यन खान बनाना चाहते हैं फिल्में

साल 2018 बॉलीवुड वेडिंग्स के लिए ही नहीं बल्कि स्टार किड्स के डेब्यू के लिए भी जाना जाएगा। इस साल श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान-अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपना डेब्यू किया। बॉलीवुड में डेब्यू की लाइन में शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान भी खड़े हैं। सुहाना की एक्टिंग में दिलचस्पी के बारे में सब जानते होंगे, लेकिन आर्यन को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह पर्दे के आगे नहीं बल्कि पीछ रहकर फिल्में बनाना चाहते हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

कौन हैं गिन्नी चतरथ? जानें कपिल शर्मा की पत्नी के बारे में सब कुछ

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी कर ली। कपिल ने 18 मार्च 2017 को दुनिया के सामने ऐलान किया था कि वह गिन्नी को डेट कर रहे हैं। कपिल की जिंदगी के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन अब उनकी पत्नी गिन्नी के बारे में कुछ बातें जान लीजिए। गिन्नी का असली नाम भवनीत चतरथ है। गिन्नी और कपिल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों ने साथ में रिएलिटी शो 'हंस बलिए' में हिस्सा लिया था। खबरों के मुताबिक, वहीं दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। इस शो के जज डेविड धवन और करिश्मा कपूर थे। यहां पढ़िए पूरी खबर....

जरीन खान की कार को बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत: रिपोर्ट 

जरीन खान की कार का गोवा में एक्सीडेंट हो गया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जरीन की कार और एक बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। जरीन 'हेट स्टोरी 3', 'वीर', 'वजह तुम हो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गोवा टाइम्स ने जब जरीन से इस हादसे के बारे में पूछा तो पता चला कि उन्हें कम चोटें आई हैं। हालांकि इस घटना से जरीन हिल चुकी हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा 12 दिसंबर की शाम को हुआ। बाइक सवार जरीन की कार से भिड़ा। इसके बाद उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यहां पढ़िए पूरी खबर....

अर्जुन रामपाल की भी डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री, 'द फाइनल कॉल' में आएंगे नजर

सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी के बाद अब अर्जुन रामपाल भी डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में नजर आएंगे। यह लेखिका प्रिया कुमार की किताब 'आई विल गो विद यू' का एक रूपांतरण है।  अर्जुन ने कहा, "मैं 'द फाइनल कॉल' के लिए जी5 के साथ अपने डिजिटल पदार्पण को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह विशेष कहानी है और आप मुझे बहुत ही अलग अवतार में देखेंगे। हमने कश्मीर में अपना पहला शूट शेड्यूल पूरा कर लिया है और मैं दर्शकों के समक्ष इस कार्यक्रम को पेश करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।" यहां पढ़िए पूरी खबर....

Petta Teaser: रजनीकांत के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'पेट्टा' का टीजर

भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत का 68वां जन्मदिन था। रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म पेट्टा का टीजर रिलीज किया गया। फिल्म एक्शन से भरपूर  होने वाली है। यह एक तमिल एक्शन ड्रामा है जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है। टीजर में रजनीकांत दो अवतारों में नजर आ रहे हैं। इसमें एक में वह मूछों और दूसरी में दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। टीजर में रजीकांत की 1990 के दशक की पुरानी तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर.....

सोनाक्षी सिन्हा को हेडफोन्स की जगह मिला लोहे का टुकड़ा, ट्विटर ने ऐसे किया रिएक्ट 

सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट को अपने ट्विटर हैडंल पर जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, सोनाक्षी ने हेडफोन्स मंगाए थे, लेकिन उसकी जगह लोहे का टुकड़ा आ गया। सोनाक्षी के ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के एक शख्स ने अपना अनुभव बताते हुए कहा था कि उसे फोन की जगह ईंट डिलीवर कर दिया गया था। सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए अपने अनुभव को बताया। यहां पढ़िए पूरी खबर....

रणवीर सिंह ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, कहा- वो हर चीज में अपना 100% देती हैं 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में शादी के बंधन में बेधे हैं। दोनों का पिछले 6 साल से अफेयर था। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं चुकते हैं। हाल ही में रणवीर ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पर बहुत गर्व है। वह जो भी करती हैं, उसमें अपना 100 फीसदी देती हैं। रणवीर इस वीकेंड जी टीवी के 'सा रे गा मा पा' शो में बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान रणवीर, ऐश्वर्या पंडित नाम की एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेस देखकर चकित हो गए। यहां पढ़िए पूरी खबर....

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement