Thursday, April 25, 2024
Advertisement

किआरा आडवाणी ने की ऑटो रिक्शा की सवारी, वीडियो हुआ वायरल

किआरा आडवाणी ने मुंबई में ऑटो रिक्शा की राइड के मजे लिए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 23, 2019 18:25 IST
किआरा आडवाणी- India TV Hindi
किआरा आडवाणी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी हाल ही में फिल्म कबीर सिंह में नजर आई थीं। शाहिद कपूर के साथ किआरा को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। किआरा ने प्रीति के रोल से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। किआरा के फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर किआरा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में किआरा ऑटो रिक्शा की राइड का मजा लेती दिख रही हैं। ऑटो में उनके साथ कोरियोग्राफर शबीना खान भी नजर आईं।

किआरा की गाड़ी कहीं दूर पार्क थी इसलिए वो ऑटो से गाड़ी तक गईं, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग कमेंट करके कह रहे हैं- कबीर सिंह की बंदी ऑटो में है। बता दें, फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर का कैरेक्टर प्रीति को अपनी बंदी कहकर बुलाता था।

किआरा से पहले सारा अली खान की भी ऑटो में बैठे हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। किआरा आडवाणी जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा किआरा करीना कपूर, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आने वाली हैं।

Also Read:

विंग कमांडर अभिनंदन पर बनेगी फिल्म, बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय करेंगे प्रोड्यूस

'रामायण 3D' में राम-सीता बनेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण!

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement