Saturday, April 27, 2024
Advertisement

खेसारीलाल की फिल्‍म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ की शानदार ओपनिंग

फिल्म ने शुक्रवार को अच्छी शुरुआत की और इसके सभी शो हाउसफुल रहे हैं।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 28, 2018 16:43 IST
दुलहिन गंगा पार के- India TV Hindi
दुलहिन गंगा पार के

पटना: खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म दुल्हिन गंगा पार के लोगों को खूब भा रही है। शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। फिल्म ने शुक्रवार को अच्छी शुरुआत की और इसके सभी शो हाउसफुल रहे हैं।

खास बात यह है कि लड़कियों को भी यह फिल्म पसंद आ रही है,  काफी संख्या में महिलाएं फिल्म देखने पहुंची थीं। हॉल से बाहर निकल रहे दर्शकों ने बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी अच्छी लग रही है। खेसारीलाल और काजल की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार कर कसती है। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement