Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर तीसरी बार बने पिता, पत्नी प्रिया सचदेव ने बेटे को दिया जन्म

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर तीसरे बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने बेटे को जन्म दिया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 22, 2018 19:59 IST
Karishma Kapoor ex husband Sanjay Kapur becomes father- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Karishma Kapoor ex husband Sanjay Kapur becomes father

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर तीसरे बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे का नाम अज़ैरियस कपूर रखा है। यह प्रिया का दूसरा बच्चा है। पहले पति विक्रम चटवाल से उनकी एक बेटी सफीरा है।

करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। 2005 में करिश्मा ने बेटी समायरा और 2010 में बेटे कियान को जन्म दिया था। 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया था। अप्रैल 2017 में संजय और प्रिया ने शादी कर ली थी।

प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें मिल जाएंगी।

प्रिया ने संजय और करिश्मा के बच्चों की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।

करिश्मा की बात करें तो खबरों के मुताबिक वह बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही थीं और उनकी शादी भी होने वाली थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अब उनका ब्रेकअप हो गया है।

करिश्मा हाल ही में 'जीरो' फिल्म में कैमियो करत नजर आई हैं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का चौथा रिसेप्शन होगा लॉस एंजेलिस में, मेगन मार्कल होंगी गेस्ट!

Zero Movie Box Office collection Day 1: जानिए शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने पहले दिन कितनी कमाई की

Exclusive: शाहरुख खान ने बताया 'जीरो' का ट्रेलर देख अबराम ने कैसे किया था रिएक्ट, देखें Video

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement