Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

इंडोनेशिया से आए फैंस से यूं मिली करीना कपूर खान, वायरल हो रहा Video

करीना अपने इंडोनेशिया फैंस से बड़े ही प्यार से मिलती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो करीना कपूर के फैन पेज में शेयर किया गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 07, 2019 11:22 IST
Kareena kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Kareena kapoor

करीना कपूर शानदार एक्टिंग, फैशन सेंस और फिटनेस के लिए जानी जाती है। वह अधिकतर सुर्खिय़ों में छाई रहती हैं। इस बार वह एक वीडियों के कारण चर्चा में आ गई हैं। जिसमें वह अपने इंडोनेशिया फैंस से बड़े ही प्यार से मिलती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो करीना कपूर के फैन पेज में शेयर किया गया है।

करीना कपूर अपने फैंस से बहुत ही प्यार भरे तरीके से मिलती है। यह बात हर कोई जानता है। अधिकतर एयरपोर्ट पर वह फैंस के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ जाती हैं। अब इस वीडियो की बात करें तो वह अपने इंडोनेशिया फैंस के साथ सिर्फ तस्वीर ही नहीं क्लिक रही हैं बल्कि उनके काफी देर तक बात भी की। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन की 'वॉर' जल्द होगी 200 करोड़ के क्लब में शामिल, Sye Raa Narasimha Reddy ने कमाए इतने करोड़

इस वीडियो में करीना कपूर कापी स्टनिंग लुक में नजर आ रही है। उन्होंने नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की लैगिंग पहने हुए नजर आ रही हैं।  

करीना कपूर के इस वीडियो को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुई नजर आ रहा है।

रेमो डिसूजा की तीसरी शादी में पहुंचे वरुण-श्रद्धा कपूर, मजाकिया अंदाज में दी बधाई

करीना के वर्कफंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार, दिलजीत दोझांस के साथ फिल्म 'गुड न्यूउज' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आ रही हैं।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement