नई दिल्ली: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर की खबरें पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में छाई हुई हैं। यह भी कहा जा रही था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। लेकिन इन्होंने कबी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब खबर आई है कि आखिरकार बिपाशा और करण अलगे महिने शादी करने का फैसला कर लिया है। करण की मां ने इनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है। इतना ही नहीं इनकी शादी की तारीख और जगह भी सामने आ चुकी है, खबरों की मानें तो यह दोनों 30 अप्रैल को शादी करने वाले हैं।
इसे भी पढ़े:- करण संग रिश्ते पर ये क्या कह गईं बिपाशा!
इन्होंने मुंबई का एक होटल भी बुक कर लिया है। बिपाशा शादी में ट्रेडिशनल बंगाली लिबास में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई रचा ली है। हालांकि अब तक इन दोनों में से किसी ने भी अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
खबरों की माने तो करण की मां बिपाशा को पहले अपनी बहू के रुप में उनकी पिछली जिंदगी को लेकर स्वीकार नहीं कर रही थीं। बिपाशा की जिंदगी में पहले भी कई लोग ऐसे आए हैं जिनके साथ उनका अफेयर रहा है, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने बिपाशा को नकार दिया। बिपाशा और जॉन लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि करण की मां अचानक कैसे इस रिश्ते की लिए राजी हो गईं।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-