Friday, March 29, 2024
Advertisement

करण जौहर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' में अनुष्का शर्मा के केरेक्टर को लेकर कह दी ये बात, हुए ट्रोल

एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा कि फिल्म में अनुष्का को मौत आकर सजा मिली क्योंकि उसने रणबीर के केरेक्टर से प्यार नहीं किया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 25, 2019 23:47 IST
Karan Johar says Anushka Sharma died in Ae Dil Hai Mushkil for not loving Ranbir back, gets trolled- India TV Hindi
Karan Johar says Anushka Sharma died in Ae Dil Hai Mushkil for not loving Ranbir back, gets trolled

करण जौहर की बतौर डायरेक्टर लास्ट रिलीज़ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल थी, जिसमें अयान (रणबीर कपूर) अलिजेह (अनुष्का शर्मा) को बहुत प्यार करता है, लेकिन अलिजेह उससे प्यार नहीं करती। अंत में वह कैंसर से मर जाती है।

एक इंटरव्यू में करण ने कहा कि फिल्म में अनुष्का को मौत आकर सजा मिली क्योंकि उसने रणबीर के केरेक्टर से प्यार नहीं किया। '' हां, लास्ट ट्रैक को बहुत अलग-अलग रिस्पॉन्स मिले, लेकिन मैंने ऐसा सोचा कि वह उसे प्यार नहीं कर सकी तो उसे मरना होगा। मैंने यह केरेक्टर लिखा था। उसने अलिजेह को पागलों की तरह प्यार किया, लेकिन वह उसे प्यार नहीं कर सकी। क्यों नहीं कर सकी? इसलिए उसे कैंसर हो गया और वह मर गई। ''

'' उसे सज़ा मिली, मैंने यह लिखा था। देखिए, फिल्ममेकर भगवान होता है, वह लिकता है, क्रिएट करता है और नष्ट करता है।''

करण के इस कमेंट पर ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। पढ़िए लोगों के कुछ ट्वीट्स...

करण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी अगली फिल्म तख्त के लिए करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर को साइन किया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement