Saturday, April 20, 2024
Advertisement

करण जौहर ने बताया काजोल को किस बॉलीवुड स्टार पर था क्रश

करण जौहर और काजोल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में गए थे। वहां दोनों ने खूब मस्ती की और ऑडियंस को हंसाया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 28, 2019 17:48 IST
 Karan Johar, Kajol- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Karan Johar, Kajol

करण जौहर और काजोल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में गए थे। वहां दोनों ने खूब मस्ती की और ऑडियंस को हंसाया। इसके साथ ही करण ने काजोल को लेकर एक खुलासा भी किया। करण ने बताया कि काजोल को उनके 'ये दिल्लगी' के को-एक्टर अक्षय कुमार पर क्रश था। करण ने कहा- ''मैं काजोल ने 'हिना' की प्रीमियर पार्टी पर मिला था। काजोल को अक्षय कुमार पर बहुत बड़ा क्रश था और वह पार्टी में उन्हें ही ढूंढ़ रही थी। मैं उनके सपोर्ट के लिए वहां था। हम दोनों मिलकर अक्षय को ढूंढ़ रहे थे। हमें अक्षय तो नहीं मिले, लेकिन यह हमारी दोस्ती की शुरुआत थी। हम दोनों साउथ मुंबई में रहते थे इसलिए हमारी दोस्ती और गहरी हो गई।''

करण ने यह भी बताया कि इतनी पुरानी दोस्ती होने के बावजूद काजोल को उनका बर्थडे याद नहीं रहता। वह हमेशा उन्हें एक दिन पहले या एक दिन बाद विश करती हैं।

काजोल ने करण संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में कहा- ''डिस्को में एक फिल्म पार्टी थी। मिस्टर जौहर वहां थ्री-पीस सूट पहन कर आए थे। मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाई। मैं सोच रही थी कौन ऐसे कपड़े पहनता है।''

करण ने कहा कि वह उस समय 17 साल के थे और उन्हें लगा कि फिल्म पार्टी में लोग ऐसे ही कपड़े पहनते होंगे। उन्होंने कहा कि काजोल की मम्मी तनुजा ने उन्हें साथ में डांस करने को कहा और काजोल आधे घंटे तक हंसती रही।

उन्होंने कहा- ''कौन ऐसा करता है? मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। मैं पार्टी से चला गया।''

Also Read:

Avengers Endgame Box Office Collection Day 2: 'एवेंजर्स एंडगेम' की ताबड़तोड़ कमाई, 2 दिन में कमाई इतने करोड़ के पार

एक्टर अली जफर के ऊपर यौन शोषण का आरोप खारिज, सिंगर ने मीशा शफी पर ठोका मानहानि का केस

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement