Thursday, March 28, 2024
Advertisement

क्या आपको करण जौहर का असली नाम पता है?, शो में पहली बार हुआ खुलासा

जिस नाम से आप करण जौहर को जानते हैं वह उनका असली नाम नहीं है बल्कि उनका नाम तो कुछ और है। कॉफी विद करन में करण ने इस राज को खोला।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 18, 2018 7:17 IST
karan johar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR karan johar

'कॉफी विद करन' के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की कौशल(Vicky kaushal) और आयुष्मान खुराना नजर आए थे। दोनों ने करण के साथ मिलकर खूब मस्ती की। शो के दौरान सभी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें बताई। इसी दौरान करण जौहर ने अपने असली नाम के बारे में भी बताया। करण का असली नाम करण जौहर नहीं बल्कि कुछ और है।

शो में एक आयुष्मान खुराना के भाई ने एक वीडियो में उनके दूसरे नाम निशांत के बारे में बताया। जिसके बार करण जौहर ने बताया कि जब वह पैदा हुए थे तो उनका नाम राहुल रखा गया था। जन्मपत्री में आज भी उनका नाम राहुल कुमार जौहर है मगर जन्म के 12 दिन बाद ही उनका नाम करण रख दिया गया था। उनका असली नाम करण कुमार जौहर है। करण ने कहा कि मैं आज भी अपना नाम करण कुमार जौहर लिखता हूं। 

करण की यह बात सुनकर विक्की कौशल बोल उठे आप KKJO हैं। करण जौहर का असली नाम राहुल उनकी फिल्मों के कई किरदारों का नाम रह चुका है। 

आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल दोनों ने शो में अपने शुरुआती करियर के बारे में बताया। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत आजे, फिर एंकरिंग और वीजे के रुप में की थी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म विक्की डोनर से पहले वह फिल्में रिजेक्ट कर चुके थे। क्योंकि वह चाहते थे कि उनकी डेब्यू फिल्म अलग होनी चाहिए।

वहीं विक्की कौशल मे फिल्म में डेब्यू 'लव शव ते चिकन खुराना" से की थी मगर उनकी फिल्म 'मसान' के बाद वह फेमस हुए थे। अब 11 जनवरी 2019 को विक्की कौशल की फिल्म 'ऊरी' रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

विक्की कौशल पर चला 'विक्की डोनर' का जादू, सबके सामने किया किस

दीपिका की आंखों से छलक पड़े आंसू जब रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement