Saturday, April 20, 2024
Advertisement

कंगना रनौत ने की रानी लक्ष्मी बाई की तारीफ

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका' में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार प्ले करती नजर आएंगी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 20, 2018 10:23 IST
कंगना रनौत- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह रानी लक्ष्मीबाई के कारण आजादी के मूल्य को समझती हैं। कंगना ने एक बयान में कहा, "मैं सभी की तरह रानी लक्ष्मीबाई की गाथाओं और पौराणिक बातों को सुनकर बड़ी हुई हूं, लेकिन उस वक्त मैं उनकी जिंदगी की प्रचंडता को नहीं जानती थी। उनकी युवावस्था शत्रुओं से लड़ने और आम लोगों को योद्धा बनाने में बीत गई।"

उन्होंने कहा, "उनकी जिंदगी के बारे में जो चीजें अज्ञात हैं, वह यह है कि उन्होंने गोद लेने व महिला सशक्तिकरण जैसी आज के समय में स्वीकार्य कई चीजों के लिए लड़ाई लड़ी। वह पूर्ण रूप से छुआछूत के खिलाफ थीं और कभी भी जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं रखती थीं। वह ब्राह्मण थीं, जो क्षत्रियों की तरह लड़ती थीं। उन्होंने बरगद प्रथा, पर्दा प्रथा, जाति व्यवस्था और छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने इन सभी चीजों से निरंतर लड़ाई लड़ी और इन पर विजय प्राप्त की।"

उन्होंने कहा, "वह एक दूरद्रष्टा थीं और मैं उनके कारण आजादी का मूल्य अधिक समझती हूं।" राधाकृष्ण जगरलामुदी द्वारा निर्देशित 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को चित्रित किया गया है। कंगना उनकी जिंदगी को पर्दे पर साकार करती दिखाई देंगी।

Also Read:

विवादों में घिरी रणवीर-दीपिका की शादी, आनंद कारज सेरेमनी में नियमों के उल्लंघन का आरोप

इन दोनों में कौन हैं रियल अनुष्का शर्मा? मैडम तुसाद में लगा ऐसा स्टेच्यू पहचानना हुआ मुश्किल

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं दे पाएं इन सवालों का जवाब, जाह्नवी कपूर संग दिखी ऐसी बॉन्डिंग

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement