Friday, April 26, 2024
Advertisement

शादी के 16 साल बाद काजोल अब कहलाई जाएंगी 'काजोल देवगन'

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को बॉलीवुड में करीब 23 साल बीत चुके हैं और आज तक लोग उन्हें सिर्फ काजोल के नाम से ही जानते हैं और इसी नाम से उन्हें पुकारते हैं। काजोल

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: November 25, 2015 10:18 IST
शादी के 16 साल बाद काजोल...- India TV Hindi
शादी के 16 साल बाद काजोल अब कहलाई जाएंगी 'काजोल देवगन'

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को बॉलीवुड में करीब 23 साल बीत चुके हैं और आज तक लोग उन्हें सिर्फ काजोल के नाम से ही जानते हैं और इसी नाम से उन्हें पुकारते हैं। काजोल ने शादी से पहले भी न तो कभी अपने पिता का सरनेम मुखर्जी और न ही मां के सरनेम समर्थ का इस्तेमाल किया। अजय देवगन से शादी के बाद भी काजोल ने उनके सरनेम को कभी भी अपने नाम के साथ नहीं जोड़ा।

ये भी पढ़ें- देखिए शाहरुख-काजोल को सदी के सबसे रोमांटिक गीत 'गेरूआ' में

फिल्मों में भी जब भी स्टार कास्ट का नाम लिखा हुआ दिखता था तो उसमें भी काजोल का नाम बिना किसी सरनेम के ही लिखा हुआ दिखता था। लेकिन अब शादी के 16 साल बाद काजोल, अजय का सरनेम देवगन अपने नाम के साथ जोड़ रही हैं।

काजोल की आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ में उनके नाम के साथ देवगन जुड़ा हुआ दिखेगा। पहली बार वह इस फिल्म में पति अजय देवगन का नाम इस्तेमाल कर रही हैं।

27 वर्ष पहले काजोल के पति अजय ने एक फिल्म में काम किया था जिसका नाम भी दिलवाले ही था। और अब मिसेज देवगन की बारी है।

क्या काजोल ने ऐश्वर्या राय बच्चन और करीना कपूर खान को देखकर अपने पति का सरनेम जोड़ा है? अब ये तो काजोल ही बता सकती हैं कि उन्होंने शादी के 16 साल बाद अपने नाम में अपने पति का नाम जोड़ने के बारे में क्यों सोचा।

वैसे खबरे ये भी है कि जल्द ही विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ रॉए कपूर का सर नेम अपने नाम से जोड़ेंगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement