Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

जब मॉल में भरी भीड़ के सामने गिर पड़ीं काजोल, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

काजोल देवगन पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर जरूर हो गई हैं, लेकिन उनकी दिलकश अदाएं आज भी लोगों को उनका दीवाना बना रही हैं। लेकिन हाल ही में काजोल एक घटना का शिकार हो गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: June 22, 2018 11:10 IST
Kajol- India TV Hindi
Kajol

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर जरूर हो गई हैं, लेकिन उनकी दिलकश अदाएं आज भी लोगों को उनका दीवाना बना रही हैं। काजोल कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। इसके बाद से ही वह अपने चाहनेवालों के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में काजोल एक घटना का शिकार हो गईं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में काजोल किसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई के एक मॉल में पहुंची थीं, इसके बाद ही उनके साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए।

इस वीडियो में काजोल मॉल के अंदर एलिवेटर सीढ़ियो से चढ़ने के बाद कुछ दूर तक चलती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन आराम से चल रहीं काजोल देखते देखते ही फिसल कर पड़ी गईं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से काजोल की हील डगमगाई और उनका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि यहां उन्होंने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बैलेंस नहीं बना पाईं।

काजोल के साथ उनके कई बॉ़डीगर्ड्स भी चल रहे थे। संतुलन बिगड़ते ही उनके सुरक्षा के तैनात गार्ड्स ने उन्हें उठाया। हालांकि काजोल ने इस बहुत हल्के माहौल में लिया। इसके बाद वह आगे बढ़ीं और जिस काम के लिए आई थीं, उसे पूरा भी किया। बाद में उन्होंने मॉल के स्टाफ के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement