Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Kabir Singh Trailer Review: क्या 200 करोड़ कमाने वाली शाहिद की पहली सोलो फिल्म बनेगी 'कबीर सिंह'

Kabir Singh Trailer Review: शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' तेलुगू की सुपरहिट मूवी 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 13, 2019 14:12 IST
Kabir Singh Trailer Review- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Kabir Singh Trailer Review

Kabir Singh Trailer Review: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। यह फिल्म साल 2017 में आई विजय देवरकोंडा की तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) का ऑफिशियल रीमेक है। दोनों ही फिल्म का निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।  'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी और इस फिल्म ने यूथ के बीच अपनी खास पकड़ बना ली थी। सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं पूरे भारत ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। 

जब खबर आई थी कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)  'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy)  के रीमेक का हिस्सा होंगे तब लोग इस बात से ज्यादा खुश नहीं थे। लोगों को लगा कि विजय देवरकोंडा वाला एटीट्यूड शायद शाहिद कपूर ना अपना पाएं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं जैसे ही कबीर सिंह का टीजर आया लोग हैरान रह गए यहां तक कि विजय देवरकोंड के फैन ने भी शाहिद कपूर की तारीफ की और कहा कि विजय देवरकोंडा की तरह शाहिद कपूर भी इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। पहले देखिए टीजर-

खुद विजय देवरकोंडा ने भी शाहिद कपूर को फिल्म कबीर सिंह के लिए शुभकामनाएं दी हैं। देखिए-

(Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का ट्रेलर 

आज शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कबीर सिंह के ट्रेलर में शाहिद कपूर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके हाव-भाव, एटीट्यूड, बॉडी लैंग्वेज सब इस रोल के हिसाब से बिल्कुल फिट है। प्रीति के रोल में कियारा आडवाणी भी खूबसूरत लग रही हैं। यह एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जिसकी गर्लफ्रेंड की किसी और से शादी हो जाती है और वो नशे की गिरफ्त में चला जाता है। वो डॉक्टर बनने के बाद भी नशे में रहता है। विजय देवरकोंडा की फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम अर्जुन रेड्डी था जबकि इस फिल्म में लीड कैरेक्टर का नाम कबीर सिंह है। फिल्म की हीरोइन का नाम दोनों ही फिल्मों में प्रीति है।

200 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) ?

शाहिद कपूर ने जिस तरह कबीर सिंह में अभिनय किया है इसमें कोई शक नहीं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। शाहिद कपूर की कोई भी सोलो फिल्म अभी तक 200 करोड़ क्लब में नहीं पहुंची है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 200 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी। यहां देखिए फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर-

कैसे देखें अर्जुन रेड्डी?

अगर आप विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी देखना चाहते हैं,  शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जिस फिल्म की रीमेक है। तो हम आपको बताते हैं। यह फिल्म ऑनलाइन प्लैटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हालांकि अर्जुन रेड्डी तेलुगू में है, लेकिन आप इस फिल्म को हिंदी या इंग्लिश सबटाइटल के साथ देख सकते हैं। यहां देखिए विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी का ट्रेलर- 

ये भी पढ़ें

Bharat: 'भारत' में सलमान खान का दिखेगा दमदमार नेवी ऑफिसर अवतार, अली अब्बास ने शेयर की फोटो 

Chehre: अमिताभ बच्चन ने मिस्ट्री थ्रिलर से अपना पहला लुक किया शेयर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement