Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Kabir Singh box office collection Day 4: शाहिद कपूर-कियारा अडवाणी की फिल्म 100 करोड़ से बस कुछ कदम दूर

Kabir Singh box office collection Day 4: शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 25, 2019 15:46 IST
Kabir Singh box office collection Day 4- India TV Hindi
Image Source : Kabir Singh box office collection Day 4

Kabir Singh box office collection Day 4: शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिख रहा है। सोमवार के बावजूद फिल्म ने चौथे दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है। कबीर सिंह ने पहले दिन 20.21 करोड़ की ओपनिंग की थी, दूसरे दिन फिल्म ने 22.71 करोड़ की कमाई की, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 27.91 करोड़ हो गया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 17.54 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 88.37 करोड़ हो गया।

शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। फिल्म के हीरो कबीर सिंह के कैरेक्टर पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उसका अपनी गर्लफ्रेंड और मेड आदि के साथ जो व्यवहार है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। लोग इस फिल्म को घोर महिला विरोधी बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म के किरदार को महज एक किरदार की तरह देखने को कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कबीर सिंह एक आम लड़का है जो एंगर मैनेजमेंट से जूझ रहा है। ऐसे में उसे जज करना ठीक नहीं है।

खैर फिल्म की कमाई तो यही बता रही है कि फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। बता दें, यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन संदीप वी रेड्डी ने किया है।

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement