Thursday, April 25, 2024
Advertisement

फैशन शो में बिगड़ा खुशी कपूर का मेकअप तो जाह्ववी ने सबके सामने ऐसे बचाई लाज, वीडियो हुआ वायरल

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में शिरकत करने दोनों बहनें पहुंची। जिसका एक वीडियों इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जी हां इस वीडियों में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर की लिपस्टिक सही करती हुई नजर आईं।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: October 28, 2018 23:41 IST
Khushi Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM/VOOMLA Khushi Kapoor

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर अपने किसी न किसी अंदाज या स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। आलम ये है कि उनकी गिनती बी-टाउन अभिनेत्रियों में से होने लगीत है। जहां जाह्नवी कपूर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'धड़क' फिल्म के साथ कर चुकी है। वहीं उनकी छोटी बहन फिल्मों से दूर अपनी पढ़ाई में बिजी है। लेकिन दोनों किसी न किसी बी टाउन पार्टी में साथ नजर आ ही जाती हैं। हाल में दोनों अपने सबसे फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में शिरकत करने दोनों बहनें पहुंची। जिसका एक वीडियों इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जी हां इस वीडियों में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर की लिपस्टिक सही करती हुई नजर आईं।

मीडिया से रूबरू होने से पहले जैसे ही जाह्नवी ने पाया कि खुशी कपूर के मेकअप में गड़बड़ी है, वैसे ही उन्होंने फोटोग्राफर्स को कुछ देर वेट करने का इशारा किया और खुशी का मेकअप सुधारने लगी। इसके बाद दोनों बहनों ने मीडिया के लिए पोज दिए। (जब दीपिका मुंबई शिफ्ट हुई तो हमारी रातों की नींद हराम हो गई थी: प्रकाश पादुकोण )

दोनों बहनें एक दूसरे से कितना प्यार करती है। दोनों के बीच कैसी बॉन्डिंग है। जिसके वीडियो लगातार वायरल होते ही रहते है। दोनों एक दूसरे का सहारा बन खूब मौज मस्ती कर रहती हैं। (रवीना, नीलम सहित कपूर फैमिली के सदस्यों ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें )

आपको बता दें कि खुशी कपूर भी बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। खबर है कि खुशी बॉलीवुड में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ डेब्यू फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म को करण जौहर पेश करेंगे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement