Friday, April 26, 2024
Advertisement

Jalebi trailer: महेश भट्ट की इमोशनल लव-स्टोरी, 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी का डेब्यू

महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म में वरुण मित्रा और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Published on: September 10, 2018 15:34 IST
Jalebi Trailer- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Jalebi Trailer

नई दिल्ली: महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म में वरुण मित्रा और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। फिल्म से बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह 'कुबूल है', 'वीरा' में काम कर चुकी हैं।

145 सेकंड का ट्रेलर एक इमोशनल लव-स्टोरी दिखाता है। फिल्म में रिया, आयशा के रोल में और वरुण, देव के रोल में हैं। टूरिस्ट गाइड देव और कॉपी राइटर आयशा को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन फिर आयशा के करियर को लेकर दोनों में बहस होती है। दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। ट्रेलर के लास्ट सीन में दिगांगना सूर्यवंशी नजर आती हैं।

देखें ट्रेलर:

फिल्म को पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट और महेश भट्ट की विशेष फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है। महेश भट्ट ने ट्रेलर के लिंक को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।

इसके पहले महेश भट्ट ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें रिया ट्रेन की खिड़की से लटक कर वरुण को किस करते हुए नजर आ रही थीं।

महेश भट्ट इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था कि इसकी कहानी समस्याओं और कशमकश के बीच जिंदगी जीने पर आधारित है। महेश भट्ट ने कहा था, 'जलेबी' आपको बताती है कि जब पुरानी चीजें खत्म हो जाए और कुछ नया नहीं हो रहा हो तो कैसे जीएं।

फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Also Read:

'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद सारा अली खान को मिली तीसरी फिल्म, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर!

B'dy Special: 24 साल की लड़की को डेट कर रहा है 46 साल का ये डायरेक्टर, टूट चुकी है दो शादी

मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement