Saturday, April 20, 2024
Advertisement

जगजीत सिंह पर बनी फिल्म 'कागज की कश्ती' 2 नवंबर को रिलीज होगी

 'कागज की कश्ती' विशेष रूप से पीवीआर सिनेमाघरों में पीवीआर लाइव के तहत रिलीज होगी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 22, 2018 20:34 IST
jagjit singh- India TV Hindi
Image Source : PTI jagjit singh

मुंबई: दिग्गज गजल गायक व संगीतकार दिवंगत जगजीत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'कागज की कश्ती' 2 नवंबर को रिलीज होगी। एक बयान के मुताबिक, 'कागज की कश्ती' विशेष रूप से पीवीआर सिनेमाघरों में पीवीआर लाइव के तहत रिलीज होगी।

राजस्थान में जन्मे जगजीत सिंह पंजाबी सिख परिवार से थे। जगजीत सिंह ने गजलों के खजाने के साथ संगीत की दुनिया में अविश्वसनीय छाप छोड़ी जिनमें से कई उन्होंने पत्नी चित्रा सिंह के साथ गाईं थीं। दोनों ने 'अर्थ', 'साथ साथ', 'सजदा' और 'प्रेम गीत' समेत कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत भी दिया।

अपने संगीत करियर के दौरान वर्ष 1961 से 2011 के बीच जगजीत सिंह ने लगभग 80 गजल अल्बम जारी की, जो आज भी लोकप्रिय हैं। उनका निधन 10 अक्टूबर, 2011 को हुआ था।

 Also Read: रणवीर सिंह से पहले 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण, ये है अफेयर्स की लिस्ट

Koffee With Karan 6: अक्षय कुमार ने पूछा 'कब है शादी', रणवीर सिंह ने दिया ये जवाब

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement