Friday, April 26, 2024
Advertisement

Jabariya Jodi First Day Box Office Collection: सुस्त रफ्तार के साथ हुई ओपनिंग, कमाए सिर्फ इतने करोड़

jabariya jodi first day box office collection sidharth malhotra and parineeti chopra: 'जबरिया जोड़ी' फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 10, 2019 11:51 IST
Jabariya Jodi First Day Box Office Collection- India TV Hindi
Jabariya Jodi First Day Box Office Collection

Jabariya Jodi First Day Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 9 अगस्त को रिलीज हो गई। बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स कम मिल रहा है। यही वजह है कि मूवी ने रिलीज के पहले दिन औसत कमाई की है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने पहले दिन महज 3.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे और तीसरे दिन वीकेंड होने के कारण इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है।

मूवी रिव्यू की बात करें तो क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की है। दर्शकों का कहना है कि सिद्धार्थ और परिणीति अपने कैरेक्टर को ठीक से निभा नहीं पाएं। 

ये भी पढ़ें: 'हिचकी' के बाद अब 'मर्दानी 2' में नज़र आएंगी रानी मुखर्जी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है, जबकि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। देशभर में इसे 8 से 10 फीसदी ऑक्यूपेसी मिली थी। 

'जबरिया जोड़ी' में सिद्धार्थ और परिणीति के अलावा संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले 'हंसी तो फंसी' में साथ नज़र आ चुके हैं। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Also Read:

हिमांश कोहली के बाद Indian Idol के इस कंटेस्टेंट से जुड़ा नेहा कक्कड़ का नाम, लेकिन ये है पूरा सच!

kasautii zindagii kay 2: क्या अनुराग को भूलकर Mr. बजाज से प्यार करने लगेगी प्रेरणा, ये Videos हैं इस बात का सबूत!

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement