Friday, March 29, 2024
Advertisement

'इश्कबाज' के फैंस के लिए बुरी खबर, नवंबर में शो हो जाएगा ऑफ एयर?

नकुल मेहता और सुरभि चांदना के शो 'इश्कबाज' को लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो के मेकर्स इस शो को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 20, 2018 16:31 IST
Nakuul Mehta’s Ishqbaaz to go off air in November? - India TV Hindi
Image Source : TWITTER Nakuul Mehta’s Ishqbaaz to go off air in November?

नई दिल्ली: नकुल मेहता और सुरभि चांदना के शो 'इश्कबाज' को लोग बहुत पसंद करते हैं। शो में परिवार और रिश्तों की अहमियत को दिखाया जाता है। काफी समय से इस शो में बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में 'नामकरण' के नील यानी ज़ैन इमाम की शो में एंट्री हुई है। इन सब के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो के मेकर्स इस शो को बंद करने की तैयारी कर रहे हैं।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ''इश्कबाज का लास्ट एपिसोड नवंबर में टेलिकास्ट होगा। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह शो इस साल के अंत तक ऑफ एयर हो सकता है।'' यह शीविका (शिवाय और अनिका) के फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है। कुछ फैंस उन्हें NarBhi (Nakuul-Surbhi) भी कहते हैं।

हाल ही में नकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुरभि संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह टेक 1 से टेक 199 तक जाने में कैसा हालत हो जाती है, यह दिखा रहे थे।

'इश्कबाज' का पहला एपिसोड 2016 में ऑन एयर हुआ था। हाल ही में इसके दो साल और करीब 600 एपिसोड पूरे हुए हैं। शो की शुरुआत तीन भाइयों की कहानी से हुई थी, जो अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते थे। बाद में अनिका की एंट्री हुई, जो शिवाय से प्यार करने लगती है और उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाती है।

Also Read:

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का नया पोस्टर आया सामने, इस बार दिखा क्रूर खलनायक लॉर्ड जॉन क्लाइव!

शाहरुख खान ने पूरा किया अनुष्का का सुई-धागा चैलेंज, फैंस ने कहा- ‘राहुल इज अ चीटर’

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement