Friday, April 26, 2024
Advertisement

क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लास वेगास में कर ली है सीक्रेट शादी? सामने आई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां चल रही हैं, कहा जा रहा है कि दोनों 2 दिसंबर जोधपुर के एक पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 24, 2018 11:25 IST
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां चल रही हैं, कहा जा रहा है कि दोनों 2 दिसंबर जोधपुर के एक पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। दोनों की शादी का फंक्शन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, कहा जा रहा है इस हॉट कपल ने लास वेगास में शादी कर ली है।

तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हाथों में कई सारे लाल गुलाब लेकर खड़ी हैं, उनके सिर पर फूलों का एक क्राउन भी है। दोनों बेहद करीब खड़े हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा साल 2013 में एक बहुत पुराने इंटरव्यू में यह बात कह भी चुकी हैं कि वो लास वेगास के किसी चर्च में शादी करना चाहती हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका या निक की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

प्रियंका-निक

प्रियंका-निक

खबर है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी की ड्रेस मनीषा मल्होत्रा डिजाइन करेंगे। हाल ही में एक दोस्त की सगाई में प्रियंका मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस में पहुंची थीं। वहां निक भी मौजूद थे। मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक जोनस के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निक ने ब्लैक जैकेट पहनी है। प्रियंका ने निक को अपनी बाहों में भरा हुआ है, तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है -Bae

Also Read: 

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन से क्लैश होगी प्रियंका की वेडिंग डेट?

निक जोनस ने लॉस एंजिल्स में अपनी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा के लिए खरीदा $6.5 मिलियन का लक्जरी हाउस

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement