Friday, April 19, 2024
Advertisement

Bigg Boss 11: चौंकाने वाला है इस हफ्ते का रिजल्ट, ये सदस्य हो जाएगा घर से बाहर

बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते जो सदस्य घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं वो हैं शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन तेजवानी।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: December 14, 2017 17:34 IST
hiten tejwani out- India TV Hindi
hiten tejwani out

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस’ में पिछले हफ्ते कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं हुआ था। लेकिन इस बार किसी एक सदस्य का घर से जाना तय है। बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते जो सदस्य घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेटेड हैं वो हैं शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन तेजवानी। अभी तक जो ट्रेंड सामने आए हैं उसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते प्रियांक या लव नहीं बल्कि हितेन तेजवानी घर से बेघर हो सकते हैं।

अगर देखा जाए तो शिल्पा शिंदे घर में रहने के लिए सुरक्षित हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वहीं हितेन और प्रियांक को भी सुरक्षित माना रहा है। कहा जा रहा है कि इस हफ्ते घर से लव त्यागी बाहर हो सकते हैं। लेकिन फन फैक्ट यह है कि सोशल मीडिया में जो ट्रेंड चल रहा है उसके मुताबिक शिल्पा शिंदे के बाद जो सदस्य सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं वो लव हैं। लव ने इस मामले में प्रियांक और हितेन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर जो बज़ चल रहा है उसे देखकर तो यही लगता है सबसे कम लोग हितेन के सपोर्ट में हैं।

सोशल मीडिया में भले ही लव को हितेन से ज्यादा सपोर्ट है लेकिन वीकेंड के वार में ही पता चलेगा कि असल में कौन सा सदस्य घर से बेघर हो रहा है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement