Friday, March 29, 2024
Advertisement

Gully boy की स्क्रीनिंग पर चोटिल नजर आईं कटरीना कैफ

शुक्रवार की रात को बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के लिए फिल्म 'गली बॉय' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कटरीना कैफ चोटिल नजर आईं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: February 16, 2019 9:58 IST
Special screening of gully boy- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Special screening of gully boy

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म गली बॉय रिलीज हो चुकी है। जोया अख्तर की यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 19.40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है। यह फिल्म मुंबई के रैपर नैजी और डिवाइन की जीवनगाथा से प्रेरित है। फिल्म में मुराद(रणवीर सिंह) की जर्नी दिखाई गई है जो मुंबई के स्लम में रहता है।आलिया उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाती नजर आई हैं जो एक मेडिकल स्टू़डेंट होती है। शुक्रवार को  बलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कटरीना कैफ(Katrina kaif) चोटिल नजर आईं।

गली बॉय की स्पेशल स्क्रीनिंग में कटरीना कैफ, अनिल कपूर, अली अब्बास जफर, अदिति राव हैदरी, कबीर खान कल्कि केकलिन और नेहा धूपिया जैसे कई सितारे पहुंचे। स्क्रीनिंग के दौरान चोटिल नजर आईं उन्होंने एक स्टिक पकड़ी हुई थी। जिसके सहारे वह चल रही थीं। कटरीना इस समय अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। भारत में कटरीना कैफ सलमान खान के अपोजित नजर आने वाली हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

Katrina kaif

Image Source : YOGEN SHAH
Katrina kaif

anil kapoor

Image Source : YOGEN SHAH
anil kapoor

zoya akhtar

Image Source : YOGEN SHAH
zoya akhtar

Aditi rao haidri

Image Source : YOGEN SHAH
Aditi rao haidri

kalki koechlin

Image Source : YOGEN SHAH
kalki koechlin

Ritesh sidwani

Image Source : YOGEN SHAH
Ritesh sidwani

गली बॉय 2019 की पहली हाइएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय मौर्या, कल्कि केकलिन, विजय राज हैं। फिल्म को जोया एक्टर ने डायरेक्ट किया है और रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरनेटमेंट और टाइगर बेबी के अंदर प्रोड्यूस की है। लग रहा है यह फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सनी लियोनी का पंजाबी गाना 'हॉलीवुड वाले नखरे' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

'गली बॉय' रणवीर सिंह को 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' के कान्हू ने दिया रैप चैलेंज

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement