Friday, March 29, 2024
Advertisement

इंदर कुमार की मौत से पहले का वीडियो हुआ वायरल

इंदर कुमार के निधन के करीब साल भर बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनकी मौत से पहले का है। कुछ लोग तो यही कर रहे हैं कि यह वीडियो उन्होंने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 14, 2018 14:46 IST
इंदर कुमार- India TV Hindi
इंदर कुमार

नई दिल्ली: इंदर कुमार की पिछले साल मृत्यु हो गई थी। अचानक हुए निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शॉक में थी। पिछले साल 28 जुलाई को हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई थी। उस वक्त इंदर की उम्र में महज 43 साल थी। अब उनके निधन के करीब साल भर बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनकी मौत से पहले का है। कुछ लोग तो यही कर रहे हैं कि यह वीडियो उन्होंने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था।

इस वीडियो को यूट्यूब पर रामगोपाल प्रोडक्शन ऑफिशियल नाम के चैनल पर 12 मई 2018 में शेयर किया गया था। इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और लगातार सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में इंदर ड्रिंक करते हुए काफी रो रहे हैं। वो कह रहे हैं कि वो अभिनेता बनने आए थे और अब शराबी बन चुके हैं। लोगों को लग रहा है कि यह उन्होंने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया है, इसके साथ लोग यह भी सोचने लगे कि क्या उन्होंने सुसाइड किया है, और उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो इंदर कुमार की मौत से जुड़ा नहीं है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो उनकी एक अपकमिंग मूवी का हिस्सा है। जल्द ही उनकी पत्नी पल्लवी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इस वीडियो का सच उजागर करेंगी।

यह है वीडियो...

बता दें, इंदर कुमार एक रेप केस की वजह से विवाद में भी फंसे थे। उनपर एक मॉडल से रेप का आरोप लगा है। वर्सोवा पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि इंदर कुमार ने उन्हें कहा था कि वो फिल्मों में काम दिलाएंगे लेकिन उन्होंने उनका इस्तेमाल किया।

इंदर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म मासूम से की थी। इस फिल्म में उनके साथ आएशा जुल्का लीड रोल में थीं। इंदर कुमार सलमान खान के काफी करीबी थे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement