Friday, April 26, 2024
Advertisement

'पद्मावती' विवाद पर बोले कमल हासन- मैं चाहता हूं दीपिका का सिर सुरक्षित रहे

शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, मगर विवादों की वजह से फिल्म प्रोड्यूस कर रहे वियाकॉम 18 ने रिलीज से हाथ पीछे खींच लिया है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: November 21, 2017 12:13 IST
kamal hassan- India TV Hindi
kamal hassan

चेन्नई: देशभर में फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद जारी है। विवादों की वजह से ही फिल्म की रिलीज तक टल गई। लोग फिल्म के पक्ष-विपक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग ज्यादातर लोग फिल्म के पक्ष में ही बयान दे रहे हैं।  तमिल फिल्म अभिनेता कमल हासन ने भी 'पद्मावती' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है।

कमल हास ने कहा है कि दीपिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। उन्होंने हालिया विवादों के संदर्भ में 'उत्सवधर्मी भारत' से उठ खड़े होने का आह्वान किया। कमल हासन ने ट्वीट किया, "मुझे चाहिए कि दीपिका का सिर..सुरक्षित रहे। उनके शरीर से अधिक इसका सम्मान किया जाए। इससे भी ज्यादा उनकी स्वतंत्रता का सम्मान किया जाए। कई समुदायों ने मेरी फिल्मों का विरोध किया है। किसी भी बहस में अतिवाद निंदनीय है।"

उन्होंने कहा, "जागो उत्सवधर्मी भारत। सोचने का समय है। हमने बहुत कुछ कहा, भारत मां की सुनो।" 'पद्मावती' फिल्म के विरोध में भाजपा नेता ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काट कर लाने वाले को दस करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था।

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता कुंवर सूरजपाल अमु ने सोमवार को दोहराया कि वह दोनों के सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने के अपने ऐलान पर कायम हैं।

राज्य में भाजपा के मुख्य मीडिया समन्वयक अमु ने कहा कि उन्होंने यह बयान पार्टी पदाधिकारी के तौर पर नहीं बल्कि 'राजपूत' होने के नाते दिया है। उन्होंने रणवीर सिंह की टांग तोड़ने की भी धमकी दी है। इससे पहले पिछले कुछ महीनों से राजपूत कर्णी सेना फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी, मगर विवादों की वजह से फिल्म प्रोड्यूस कर रहे वियाकॉम 18 ने रिलीज से हाथ पीछे खींच लिया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement