Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Google पर खूब सर्च हो रहे हैं 'सुपर 30' के ऋतिक रोशन, गूगल ने दिया ये तोहफा

गूगल ने अपने सोशल साइट पर एक छोटा-सा वीडियो क्लिप भी जारी किया है, जिसमें ऋतिक रोशन को आनंद कुमार की तरह पढ़ाते दिखाया गया है। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 11, 2018 14:15 IST
SUPER 30- India TV Hindi
SUPER 30

पटना: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए चर्चित संस्था 'सुपर 30' पर बन रही बायोपिक अभी रिलीज नहीं हुई लेकिन अभी से यह लोगों की पहली पसंद बन गई है। इस बायोपिक का पिछले सप्ताह पोस्टर जारी किया गया था और गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला विषय बन गया। पिछले सप्ताह गूगल पर ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म सुपर 30 सबसे ज्यादा ट्रेंड किया।

गूगल ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर दी है। गूगल ने अपने सोशल साइट पर एक छोटा-सा वीडियो क्लिप भी जारी किया है, जिसमें ऋतिक रोशन को आनंद कुमार की तरह पढ़ाते दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि मशहूर निर्देशक विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली बायोपिक 'सुपर 30' में इस संस्था के संस्थापक आनंद की भूमिका ऋतिक रोशन ने निभाई है।

यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे शिक्षा के जरिए दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement