Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ऋतिक रोशन को मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करने के लिए मिला आमंत्रण!

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करने के लिए आमंत्रण मिला है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 19, 2019 16:33 IST
ऋतिक रोशन को मशहूर...- India TV Hindi
Image Source : ऋतिक रोशन को मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करने के लिए मिला आमंत्रण!

मुंबई: अपनी हाल ही में रिलीज़ ’सुपर 30’ की सफलता का आनंद ले रहे, सुपरस्टार ऋतिक रोशन की झोली में एक और गुड न्यूज आई है। सुपरस्टार की सफलता का दौर जारी है क्योंकि ऋतिक रोशन ने नई उपलब्धि अपने नाम की है। मिलेनियल सुपरस्टार ऋतिक रोशन को ऑक्सफोर्ड यूनियन द्वारा आमंत्रित किया गया है, जो कि ग्रेट ब्रिटेन में प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऐतिहासिक रूप से प्रशंसित छात्रों की सोसाइटी है!

उनकी वैश्विक अपील और बॉलीवुड फिल्मों में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए, यूनियन ने अभिनेता को प्रतिष्ठित निमंत्रण पत्र दिया है ताकि वे उनके विश्वविद्यालय में आएं और छात्रों के साथ बातचीत करें। सही अर्थों में एक आइकन होने के नाते, ऋतिक की वैश्विक उपस्थिति हमेशा प्रबल रही है, जो अब अभिनेता के रूप में इतने प्रमुख इंस्टिट्यूशन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है।

1823 में स्थापित, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में यूनियन सबसे बड़ी सोसाइटी है और दुनिया की सबसे प्रसिद्ध छात्र सोसाइटी में से एक है। अतीत में वे मॉर्गन फ्रीमैन, जॉनी डेप, मार्क हैमिल और सर बेन किंग्सले जैसे प्रसिद्ध नामों की मेजबानी कर चुके हैं और अब उन्होंने पत्र में ऋतिक रोशन को वहाँ आ कर इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए गर्मजोशी से निमंत्रण दिया है।

ऋतिक रोशन को मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करने के लिए मिला आमंत्रण!

ऋतिक रोशन को मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधित करने के लिए मिला आमंत्रण!

विभिन्न फिल्मों में अपनी अविश्वसनीय और सूक्ष्म भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध, ऋतिक रोशन ने सिनेमाई इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है। हाल ही में पांच वैश्विक हस्तियों की सूची में मोस्ट हैंडसम मैन के रूप में अपनी जगह बनाने वाले, ऋतिक रोशन जाहिर तौर पर दुनिया के सबसे हैंडसम दिखने वाले पुरुषों में से एक हैं और उन्हें पहले भी कई प्रमुख वैश्विक पत्रिकाओं द्वारा किए गए चुनावों में 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' के रूप में नामित किया गया था।

कथित तौर पर, ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन के कई सदस्य बॉलीवुड के बहुत बड़े प्रशंसक है और बहुत से सदस्य अस्पाइरिंग कलाकार हैं। ऐसे में सभी, ऋतिक के बड़े स्टार बनने के किस्से और उनकी प्रेरणादायक कहानियां सुनने के लिए इक्छुक है।

वर्तमान में, अपनी नवीनतम फिल्म सुपर 30 की सफलता के रथ पर सवार, ऋतिक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में सराहना मिल रही है। अपने 19 साल के लंबे फिल्मी सफ़र में कई विभिन्न भूमिकायें निभाने वाले, ऋतिक के लिए आनंद कुमार का किरदार बेहद संतुष्टिदायक रहा है और वह इसके लिए बेहद आभारी हैं। सुपर 30 में बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका के लिए न केवल दुनिया भर के प्रशंसक अभिनेता की सराहना कर रहे हैं, बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनके कठोर परिश्रम की सराहना की है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 8 राज्यों में टैक्स फ्री हुई थी। ऋतिक रोशन ने हाल ही में मोस्ट हैंडसम का खिताब भी अपने नाम किया है।

Also Read:

KBC: ऐसा होगा केबीसी का पहला एपिसोड, शो की पहली कंटेस्टेंट से अमिताभ ने पूछा ये सवाल

Kasautii Zindagii Kay 2 Written Update, August 19, 2019: मिस्टर बजाज और प्रेरणा को करीब ला रही है कुकी!

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement