Saturday, April 20, 2024
Advertisement

लगभग 2 साल बाद इस सुपरहिट गाने से हो रही है यो यो हनी सिंह की वापसी!

भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं...

IANS Reported by: IANS
Published on: December 23, 2017 21:04 IST
facebook.com/YOYOhoneysingh- India TV Hindi
facebook.com/YOYOhoneysingh

मुंबई: भारतीय संगीत उद्योग में अपनी अनोखी शैली के कारण लोगों का मनोरंजन करने वाले हनी सिंह एक और गीत के साथ तैयार हैं। भारत में हिप-हॉप और रैप संगीत का दूसरा नाम हनी सिंह है। जब भी संगीत की इन 2 शैली को याद किया जाता है तब हनी सिंह का नाम ही जुबान पर आता है। गौरतलब है कि 2015 में बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण उन्होंने गाना छोड़ दिया था और उसके बाद हनी सिंह लंबे समय तक मीडिया की नजरों से दूर रहे हैं।

‘प्यार का पंचनामा’ के निर्माताओं की अगली पेशकश, कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी सड्डा हो गया' से हनी सिंह दमदार वापसी करेंगे। फिल्म का यह पार्टी नंबर सांग 26 दिसंबर को रिलीज होगी। अपने गाने के बारे में हनी सिंह ने कहा, ‘अपने प्रशंसकों के सामने नया गीत पेश करते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा हंस राज हंस जी के काम की सराहना की है और उनके गीत को हिंदी लिरिक्स के साथ एक भांगड़ा का रूप देना काफी मजेदार रहा। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए बहुत सारा प्यार, जो मेरे गीत का इंतजार कर रहे थे।’

उन्होंने कहा, ‘टी-सीरीज के साथ मेरा संबंध कई वर्ष पुराना है। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है। पहले भी हमने एकसाथ कई बेहतरीन काम किए हैं।’ हनी के पिछले गीत ‘चार बोतल वोडका’, ‘ब्लू आइज’, ‘धीरे-धीरे’ को इसी बैनर के तहत रिलीज किया गया था और इन गीतों को आज भी पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement