Saturday, April 20, 2024
Advertisement

तैमूर अली खान बर्थडे: 13 दिन पहले ही शुरू हुई तैमूर की बर्थडे पार्टी, ये स्टार किड्स होंगे शामिल

करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की प्री-बर्थडे पार्टी रखी। आपको बता दें कि तैमूरा का बर्थडे 20 दिसंबर को आता है लेकिन इस साल तैमूर 2 साल होने वाले है तो बर्थडे भी डबल धमाल के साथ मनाई जा रही है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 08, 2018 9:45 IST
तैमूर अली खान बर्थडे- India TV Hindi
तैमूर अली खान बर्थडे

नई दिल्ली: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की प्री-बर्थडे पार्टी रखी। आपको बता दें कि तैमूरा का बर्थडे 20 दिसंबर को आता है लेकिन इस साल तैमूर 2 साल होने वाले है तो बर्थडे भी डबल धमाल के साथ मनाई जा रही है। क्योंकि मौका खास है तो दीवा करीना कपूर इस खास मौके को सेलिब्रेट करने से कैसे चुकेंगी। शुक्रवार की शाम करीना ने मुंबई की एक होटल में प्री-बर्थडे पार्टी रखी। इस खास मौके पर सोहा अली खान पति और अपनी बेटी इनाया नौमी खेमु के साथ पहुंची। करिश्मा अपने बेटे कियान और मां बबीता के साथ पहंची। साथ ही रंधीर कपूर भी इस मौके पर पहुंचे। तुषार के बेटे लक्ष्य भी नजर आए। लक्ष्य तैमूर के स्कूलफ्रेंड है। अमृता अरोड़ा अपनी दोनों बेटे रयान और अजान के साथ पहुंची। वहीं रणविजय अपनी पत्नी प्रिंयका और बेटी कायनात के साथ नजर आएं।

रिपोर्ट के अनुसार तैमूर अली खान अब स्कूल जाने लगे है और स्कूल में उनके कई सारे दोस्त बन गए हैं। इसके साथ-साथ तैमूर अली खान बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के साथ भी लगातार मिलते रहते हैं। इसी वजह से करीना और सैफ ने इस बार तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी मुंबई में ही सेलीब्रेट करने का फैसला किया है। 

इस बर्थडे पार्टी में तैमूर अली खान के स्कूल फ्रेंड और स्टार किड्स नजर आएंगे। स्टार किड की बात करें तो पार्टी में अबराम (शाहरुख के बेटे), इनाया (सोहा अली खान की बेटी), यश और रूही (करन जौहर के बेटे और बेटी), लक्ष्य (तुषार कपूर के बेटे) और आराध्या (एश्वर्या की बेटी) शामिल हो सकते हैं। बता दें कि छोटे नवाब का बर्थडे सेलिब्रेशन बर्थडे से लगभग दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गया है। सैफीना ने तैमूर के लिए प्री बर्थडे पार्टी रखी है। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement