Friday, April 26, 2024
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचे हरमन बवेजा, वाइफ के साथ शाहिद कपूर भी आए नजर

प्रियंका चोपड़ा ने कल मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रखा था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 21, 2018 16:22 IST
शाहिद-मीरा,...- India TV Hindi
शाहिद-मीरा, प्रियंका-निक, हरमन बवेजा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए खास रिसेप्शन रखा था। प्रियंका और निक के इस रिसेप्शन में बी-टाउन के तमाम सितारे पहुंचे और रिसेप्शन पार्टी में धमाल मचाया, सबसे ज्यादा दीपिका और रणवीर ने मस्ती की। इन सबके अलावा जिनपर प्रियंका के रिसेप्शन में खास नजर रही वो हरमन बवेजा और शाहिद कपूर थे। ऐसा लगा था कि प्रियंका अपने एक्स को शायद ना बुलाएं, लेकिन प्रियंका ने पुरानी सारी बातों को भुलाकर हरमन बवेजा और शाहिद कपूर को इन्वाइट किया।

हरमन ने भी प्रियंका के इन्वाइट को एक्सेप्ट किया और शादी की रिसेप्शन पार्टी में खुशी-खुशी शामिल हुए। बता दें, प्रियंका और हरमन ने वाट्स योर राशि और लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में काम किया है, दोनों फिल्म करते-करते एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों का अफेयर काफी वक्त तक चला लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।

रिसेप्शन में शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे, शाहिद और प्रियंका ने कमीने फिल्म में साथ काम किया था, इस फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं, लेकिन बाद में इन दोनों के रास्ते भी जुदा हो गए।

आपको बता दें प्रियंका और निक जोनस की शादी 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। यह शादी दो रीति-रिवाजों से की गई थी। 1 दिसंबर को शादी क्रिस्श्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी तो वहीं 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। जिसके बाद प्रियंका औरनिक ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। इसके बाद प्रियंका ने 19 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन में रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

निकयांका और दीप-वीर ने साथ किया डांस

देखिए प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement