Thursday, March 28, 2024
Advertisement

कपिल के कॉमेडी शो में उनके साथ नजर आएंगी यह खास शख्स

कपिल शर्मा का नया शो शुरु होने वाला है। जिसमें उनके साथ एक खास शख्य नजर आने वाली हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 07, 2018 9:58 IST
Kapil sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kapil sharma

कपिल शर्मा का शो दोबारा शुरु होने वाला है। उनके शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। कपिल के इस नए शो में उनके साथ एक खास शख्स भी नजर आने वाली हैं। कपिल की होने वाली पत्नी गिन्नी चतरथ उनके शो का भी हिस्सा होने वाली हैं। शादी के बाद कपिल और गिन्नी मुंबई आ जाएंगे जिसके बाद गिन्नी कपिल के शो का हिस्सा बनेंगी।

आपको बता दें कपिल के नए शो 'द कपिल शर्मा शो सीजन टू' में सुनील ग्रोवर शामिल नहीं होने वाले हैं। इसके साथ ही बुआ का रोल निभाने वाली उपासना सिंह भी शो का हिस्सा नहीं होने वाली हैं। शो में कपिल का साथ देने के लिए चंदन प्रभाकर, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव, किकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक के साथ गिन्नी चतरथ नया नाम शामिल हो गया है।

कपिल शर्मा के शो के पहले एपिसोड के मेहमान सलमान खान होने वाले हैं। इस एपिसोड में पूरा खान खानदान एक साथ नजर आने वाला है। सलमान के साथ पिता सलीम खान और भाई सोहेल और अरबाज भी हिस्सा बनेन वाले हैं।

कपिल और गिन्नी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी 12 दिसंबर को गिन्नी के होमटाउन फगवाड़ा में होने वाली है। शादी के फंक्शन 10 दिसंबर से ही शुरू हो जाएंगे। 10 तारीख को कपिल की बहन के घर माता की चौकी से फंक्शन की शुरूआत होगी। उसके बाद 11 दिसंबर को मेहंदी और संगीत के बाद 12 दिसंबर को शादी। शादी के बाद कपिल 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन देने वाले हैं। इसके बाद मुंबई आने के बाद भी वह यहां एक पार्टी देंगे। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 

Also Read:

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के लगे आरोप

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement